अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में सिर्फ 10 दिन बचे हैं और स्विंग स्टेट मिशिगन में प्रचार अभियान जोरों पर है. डेमोक्रेट्स की तरफ से उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और रिपब्लिकन की तरफ से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस अहम स्विंग स्टेट में अपनी-अपनी पार्टी के लिए समर्थन जुटाने में लगे हैं. मिशिगन राष्ट्रपति चुनाव में एक रणभूमि राज्य माना जाता है, जहां के परिणाण अक्सर राष्ट्रीय नतीजों को प्रभावित करते हैं.
डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान ने कल उत्तरी मिशिगन के ट्रैवर्स सिटी में एक रैली के बाद, आज डेट्रॉइट के नोवी शहर का रुख किया है. उन्हें यहां पर अपने समर्थकों से भारी समर्थन मिलने की उम्मीद है. यहां व्यापारी कम्युनिटी उनके बड़े समर्थक हैं और पिछले कार्यकाल के दौरान उनकी आर्थिक नीतियों से यहां के मतदाता काफी प्रभावित हैं.
वहीं, कमला हैरिस मिशिगन के कलामाजू शहर में पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा के साथ एक रैली में शामिल होंगी. ओबामा की लोकप्रियता और हैरिस की नई सोच का यह संगम डेमोक्रेटिक वोटरों को आकर्षित कर सकता है.
राष्ट्रव्यापी और प्रमुख सात स्विंग राज्यों में कड़ी टक्कर मानी जा रही है. ऐसे में मिशिगन का चुनावी काफी अहम हो जाता है. यहां के वोटरों की पसंद 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्णायक साबित हो सकती है.
मिशिगन में एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने लोगों से कहा कि अगर वो ट्रंप को वोट देते हैं तो वो महिलाओं के खिलाफ वोट होगा. महिलाओं के स्वास्थ्य के खिलाफ वोट करने से लोगों को बचना चाहिए.
आज मिशिगन में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस की एक बड़ी रैली होनी है. जानकारी के अनुसार, इस रैली में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा भी शामिल हो सकती हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रंप को एक हारा हुआ इंसान कहा. साथ ही उन्होंने एलन मस्क पर भी निशाना साधा. बाइडेन ने कहा कि मस्क बाहर से आए हुए इंसान हैं.
कमला हैरिस की बहन माया हैरिस ने एरिजोना में एक दिवाली कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने लोगों से कमला हैरिस का समर्थन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि कमला हैरिस समावेशी लोकतंत्र की लड़ाई लड़ रही हैं.
डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने से पहले हैरिस नियमित रूप से जो बाइडेन की उम्र का बचाव करती थीं. अब उनका कैंपेन ट्रंप की उम्र को लेकर उन्हें निशाना बना रहा है. ट्रंप 78 साल के हैं और हैरिस कैंपेन इस बात को हवा दे रहे हैं कि वह राष्ट्रपति बनने के लिए काफी बूढ़े हैं. हैरिस कैंपेन की तरफ से एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें ट्रंप की उन गतिविधियों को दिखाया गया है, जिसमें वह सोते हुए भी नजर आ रहे हैं.
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है. 5 नवंबर को आखिरी वोटिंग होनी है, और इससे पहले 38,246,450 लोगों ने मतदान कर लिया है. फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. इस संख्या में लगभग 18.2 मिलियन व्यक्तिगत रूप से मतदान और लगभग 20 मिलियन मेल-इन मतपत्र से मतदान शामिल हैं.
डेमोक्रेटिक पार्टी के पूर्व राष्ट्रपति कमला हैरिस के लिए चुनावी अभियानों में जुटे हैं. उन्होंने मतदाताओं से कमला हैरिस को वोट देने की अपील की.
ओबामा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "अपने सभी रिश्तेदारों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें. जब भी संभव हो हैरिस-वाल्ज अभियान के लिए वॉलंटियर बनें, हमें इसमें शामिल होना चाहिए." उन्होंने कहा, "यह चुनाव महत्वपूर्ण है."
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मिशिगन राज्य की काफी अहम भूमिका होती है. यहां के चुनावी परिणाम राष्ट्रीय नतीजे को प्रभावित करते हैं. आज इस स्विंग स्टेट में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप दोनों ही रैली के लिए पहुंच रहे हैं.
मिशिगन में एक करोड़ से कुछ ज्यादा की आबादी है. यहां इलेक्टोरल कॉलेज के कुल 16 वोट हैं और 2020 में इस सीट को डेमोक्रेट ने जो बाइडेन के नेतृत्व में जीता था. इस सीट पर बाइडेन को 50.6% और ट्रंप को 47.8% वोट मिले थे.
मिशिगन राष्ट्रपति चुनाव के लिए काफी अहम है. इसे स्विंग स्टेट कहा जाता है और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज यहां राज्य के उत्तरी हिस्से में डेट्रॉयट के उपनगर नोवी में रैली करेंगे.
उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेट की राष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस आज स्विंग स्टेट मिशिगन में रैली करेंगी और अपने लिए समर्थन जुटाएंगी. पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा मिशिगन के कालामाजू में हैरिस के साथ मौजूद होंगी.