नहीं रहे 'चिकन लेग पीस' वाले उल्हास कामटे? जानिए वायरल हो रहे हार्ट अटैक वाले वीडियो की सच्चाई

सोशल मीडिया पर 'चिकन लेग पीस' वाले वीडियो बनाने वाले इंफ्लूएंसर उल्हास कामटे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके लिए कहा जा रहा है कि उन्हें अटैक आया है. साथ ही उनकी मौत की अफवाह भी फैलाई जा रही है.

Advertisement
सोशल मीडिया पर उल्हास कामटे के अटैक के वीडियो वायरल हैं. (Photo: Insta/ulashkamathe) सोशल मीडिया पर उल्हास कामटे के अटैक के वीडियो वायरल हैं. (Photo: Insta/ulashkamathe)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:05 PM IST

सोशल मीडिया पर 'चिकन लेग पीस' वाले वीडियो बनाने वाले इंफ्लूएंसर उल्हास कामटे इन दिनों चर्चा में है. उनके चर्चा में आने की वजह से है उनकी मौत और हार्ट अटैक की खबरें. हालांकि, अब खुद उल्हास कामटे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर कहा है कि वो एकदम ठीक हैं और अभी जिंदा है. दरअसल, उनकी मौत और अटैक के साथ एक वीडियो भी काफी शेयर हो रहा है, जिसमें उल्हास कामटे बीमार नजर आ रहे हैं और उन्हें अस्पताल ले जा जा रहा है. इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया और लोगों ने उन्हें लेकर पोस्ट करना शुरू कर दिए. 

Advertisement

अब खुद उल्हास कामटे  ने इन खबरों को गलत बताया है और लोगों को बताया है कि वो अभी जिंदा हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि वायरल हो रहा कब का है, जिसकी वजह से ये खबर फैली. उल्हास ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें 5 लोग और नजर आ रहे हैं, जो बता रहे हैं कि उस दिन क्या हुआ था. उन्होंने बताया कि ये वीडियो फिल्म झाड़-फूंक  के प्रीमियर शो के दौरान का था और फिल्म देखने के बाद उल्हास कामटे को एंजाइटी अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें कोकिला बेल अस्पताल ले जाया गया और उन्हें कुछ देर बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. 

वीडियो में दिख रहे फिल्म झाड़ फूंक की टीम के सदस्य ने बताया कि उस दिन पिक्चर झाड़ फूक का प्रीमियर शो था और दादा से आने की रिक्वेस्ट की गई थी. उन्होंने बताया, 'हॉरर फिल्म सुनकर दादा ने पहले तो मना कर दिया था लेकिन मेरी रिक्वेस्ट पर दादा आ गए और हॉरर सीन देख कर दादा को एंक्साइटी अटैक आया और वो बेहोश हो गए. बेहोश वो हुए लेकिन हमारे बीच चिंता बढ़ गई, चिल्लम पुकार हुई और हम पूरी टीम जिसमें डायरेक्टर राजन वर्मा सर भी शामिल हैं, दादा को हॉस्पिटल लेकर गए. डॉक्टर ने दादा का चेकअप किया और कुछ घंटे बाद कहा कि वो ठीक हैं और घर जा सकते है. ऐसे में जो दादा के बारे में जो जो न्यूज चल रही है, जिसमें दादा अब नहीं रहे, ये बताया जा रहा है वो बिल्कुल गलत है क्योंकि दादा तो अभी ज़िंदा है.'

Advertisement

वहीं, वीडियो शेयर करते हुए उल्हास कामटे ने कहा कि हम अभी जिंदा हैं और ये न्यूज पिछले 2 दिन से आ रही है तो मैं एकदम फिट हूं, नॉर्मल हूं लेकिन आपने जो प्यार दिया और जो मेरे बारे में इतना सोचा, सच में बहुत बहुत दिल से हम आपका धन्यवाद करते हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »