बाइक के साथ इस शख्स को भी कानपुर पुलिस ने क्रेन से टांग दिया

शख्स इस दौरान हेलमेट पहने हुए अपनी बाइक पर बैठा है और बाइक चेन के जरिए क्रेन से लटकी हुई है.

Advertisement
बाइक के साथ शख्स को भी ले जाती पुलिस बाइक के साथ शख्स को भी ले जाती पुलिस

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

कानपुर ट्रैफिक पुलिस के एक क्रेन में बुधवार को एक अलग नजारा देखने को मिला. जिस क्रेन में आमतौर पर बाइक या कार को लादकर पुलिस ले जाती है, उसी में एक बाइक के साथ एक शख्स को भी पुलिस टांगकर ले गई.

रिपोर्ट के मुताबिक, हुआ ये कि एक शख्स ने मोटरसाइकिल से नीचे कर दिया. इसके बाद कानपुर के बड़ा चौराहा क्षेत्र की ट्रैफिक पुलिस ने शख्स के साथ ही बाइक को क्रेन में लाद दिया.

Advertisement

न्यूज एजेंसी की ओर से घटना का एक वीडियो भी जारी किया गया है. इसमें कि वह शख्स इस दौरान हेलमेट पहने हुए अपनी बाइक पर बैठा है और बाइक चेन के जरिए क्रेन से लटकी हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement