तिहाड़ जेल के कैदियों का गाया गाना लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में

वर्तिका नंदा के लिखे और निर्देशित इस गाने को तिहाड़ जेल में पुरूष और महिला कैदियों पर फिल्माया गया था. इसे कैदियों ने ही गाया है.

Advertisement
‘तिनका तिनका तिहाड़..’ लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल ‘तिनका तिनका तिहाड़..’ लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 3:28 PM IST

दिल्ली के तिहाड़ जेल के कैदियों का गाया गाना ‘तिनका तिनका तिहाड़..’ लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल कर लिया गया है.

जेल सुधार कार्यकर्ता वर्तिका नंदा के लिखे और निर्देशित इस गाने को में पुरूष और महिला कैदियों पर फिल्माया गया था. इसे कैदियों ने ही गाया है.

2015 में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने था. लोकसभा टीवी के सहयोग से तैयार यह गाना दुनिया का एक अनूठा प्रयोग है जिसे एक बड़ी जेल में शूट किया गया.

Advertisement

इस प्रयोग की शुरूआत 2013 में ‘तिनका तिनका तिहाड़..’ नाम की किताब से हुई थी. 2013 में राजकमल प्रकाशन से हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित ‘तिनका तिनका तिहाड़..’ का संपादन वर्तिका नंदा और तिहाड़ जेल की महानिदेशक रह चुकीं विमला मेहरा ने किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »