नोएडा: 48 घंटों में 17,000 लीटर शराब हुई जब्त

जब्त की गई शराब में अंग्रेजी और देसी- दोनों शामिल हैं. नोएडा सहित सिटी पुलिस के अधिकार क्षेत्र वाले इलाकों से ये बरामदगी हुई है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो- Reuters प्रतीकात्मक फोटो- Reuters

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 4:58 PM IST

गौतम बुद्ध नगर पुलिस की ओर से नोएडा में चलाए गए एक स्पेशल ऑपरेशन में 48 घंटों के दौरान करीब 17,000 लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त की गई और चोरी-छुपे शराब बेचने वाले 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस अफसर ने बताया कि 24 सितंबर की रात को ऑपरेशन ‘येलो वॉटर’ शुरू किया गया और यह 26 सितंबर की रात तक चला. अभियान के ब्योरे के मुताबिक, इस दौरान 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया और नोएडा सहित सिटी पुलिस के तहत वाले इलाकों से 16,000 लीटर से ज्यादा शराब वहीं, ग्रामीण इलाके में 27 गिरफ्तारियां हुईं और 888 लीटर शराब जब्त की गई.

Advertisement

जब्त की गई शराब में अंग्रेजी और देसी दोनों शामिल हैं. अभियान के दौरान कुल 1,354 लीटर अंग्रेजी शराब और 15,556 लीटर देसी शराब जब्त की गई.

गौतम बुद्ध नगर के एसएसपी अजय पाल शर्मा ने जिले में अवैध शराब के कारोबारियों और चोरी-छुपे शराब बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए दो दिन का अभियान चलाया जिसमें यह जब्ती और गिरफ्तारी हुई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement