CCTV: सूट-बूट में मेहमानों की तरह शाम‍िल हुआ चोर, 10 लााख का माल उड़ाकर फरार

एक चोर सूट-बूट पहनकर मेहमानों की तरह शादी के त‍िलक समारोह में शाम‍िल हुआ और फ‍िर वहां एक कमरे में रखे 5 लाख रुपये नकद, सोने का जनेऊ, चांदी की थाली, चांदी की मछली लेकर फरार हो गया. करीब 10 लाख की चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

Advertisement
समारोह में सूट-बूट में शाम‍िल हुआ चोर. समारोह में सूट-बूट में शाम‍िल हुआ चोर.

aajtak.in

  • कटनी ,
  • 21 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:28 AM IST
  • सूट-बूट में आये चोर ने वारदात को दिया अंजाम
  • शहर के एक नामचीन मैरिज गार्डन का मामला
  • सूट में छिपा कर ले गया आभूषण और रुपये

एमपी में कटनी के एक मैरिज गार्डन में आयोजित किए गए तिलक समारोह में एक चोर सूट-बूट पहनकर पहुंचा. तिलक समारोह में मेहमानों की तरह शामिल हुआ और मौका मिलते ही सोने चांदी के आभूषण और 5 लाख रुपये नकद चोरी कर फरार हो गया.

मामला शहर के एनकेजे थाना अंतर्गत जुहला बायपास के पास स्थित एक मैरिज गार्डन का है. चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

Advertisement

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवक दरवाजे में लात मार कर दरवाजे को खोलता है और मौका पाकर माल लेकर वहां से रफूचक्कर हो जाता है. पुलिस सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्ध युवक की तलाश में जुट गई है. 

विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत बरहटा गांव निवासी अभिनेष बघेल का जुहला रपटा के पास स्थित राघव रीजेंसी होटल में तिलक समारोह था. बघेल परिवार के सदस्य होटल के कमरा नंबर 108 में ठहरे हुए थे.

दस लाख का माल चोरी 

तिलक समारोह की रस्मों को पूरा करने के बाद बघेल परिवार के सदस्य जब कमरे में पहुंचे तो वहां रखे 5 लाख रुपये नकद, सोने का जनेऊ, चांदी की थाली, चांदी की मछली चोरी हो चुके थे. चोरी करीब दस लाख रुपये की बताई जा रही है.

पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामला 17 नवंबर का बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस में एफआईआर 19 नवंबर को दर्ज होना बताया गया है.

Advertisement

सीसीटीवी की फुटेज और तिलक समारोह में कराई गई वीडियोग्राफी और फोटोग्राफ तक को पुलिस देख रही है. सीसीटीवी फुटेज में एक युवक दिख रहा है जो न तो वर पक्ष से संबंधित है और न वधू पक्ष से संबंधित है. कुछ स्थानों पर वही युवक मेहमानों के साथ भी बैठा दिख रहा है.

सूट पहनकर चोरी करने पहुंचा चोर.

पुलिस को आशंका है कि सूट-बूट कोट पहने युवक ही चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है. पुलिस संदिग्ध युवक की तलाश कर रही है. फिलहाल चोर के संबंध में पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है.

सूट में माल छ‍िपाकर भागा चोर.

तलाश जारी
 

एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे ने बताया क‍ि तिलक का कार्यक्रम था. अभिनेष बघेल का तिलक समारोह होना था. लगभग पांच लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात थे जो उन्होंने एक बैग में रखे हुए थे. वह बैग को एक कमरे में रखकर अपना फंक्शन अटेंड कर रहे थे. संदिग्ध युवक ने काफी देर तक रैकी की और मौका पाकर उस बैग को निकाल कर लेकर चला गया. 

इनपुट: कटनी से अमर ताम्रकार की र‍िपोर्ट 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »