J-K में मुस्लिम को किडनी देने से परिवार ने रोका, सिख लड़की पहुंची कोर्ट

किडनी देने की कोशिश कर रही लड़की ने कहा- हम पिछले चार साल से सहेली हैं और मैं भावनात्मक रूप से उससे जुड़ी हुई हूं. साथ ही, मानवता में मेरा दृढ़ विश्वास है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 01 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:08 AM IST

किडनी डोनेट करने के मामले में एक सिख लड़की अपने परिवार वालों के विरोध के बाद कोर्ट पहुंच गई है. 23 साल की मंजोत सिंह कोहली ने कहा है कि वह मुस्लिम दोस्त को किडनी देना चाहती है, क्योंकि उससे वह इमोशनली जुड़ी हुई है.

मामला जम्मू-कश्मीर का है. मंजोत के परिजन किडनी देने का लगातार विरोध कर रहे हैं, जिससे प्रक्रिया में देरी हो रही है. इसलिए, अब उन्हें अदालत का रुख करना पड़ा है.

Advertisement

भाषा के मुताबिक, जम्मू के उधमपुर इलाके की एक सिख सामाजिक कार्यकर्ता मंजोत सिंह ने 22 वर्षीय मुस्लिम सहेली समरीन अख्तर को किदनी देने का फैसला किया है, जो राजौरी जिला निवासी है.

कोहली ने कहा, ‘हम पिछले चार साल से सहेली हैं और मैं भावनात्मक रूप से उससे जुड़ी हुई हूं. साथ ही, मानवता में मेरा दृढ़ विश्वास है जो मुझे मुझे किडनी दान करने के लिए प्रेरित कर रहा है.’

कोहली ने कहा कि उन्होंने बिना किसी देरी के यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए अदालत का रुख किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »