'NEET अखबार लीक...', बोलकर ट्रोल हुए बीजेपी सांसद रवि किशन

NEET पेपर लीक को NEET अखबार लीक बोलने के बाद बीजेपी सांसद रवि किशन को ट्रोल किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर काफी लोग उनके इस वीडियो को शेयर कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

Advertisement
रवि किशन अपनी इस गलती की वजह से हो रहे ट्रोल (Photo - Instagram/@ani_trending's profile picture ani_trending) रवि किशन अपनी इस गलती की वजह से हो रहे ट्रोल (Photo - Instagram/@ani_trending's profile picture ani_trending)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:11 PM IST

इन दिनों  NEET पेपर लीक मामले को लेकर विरोध- प्रदर्शन का दौर व्यापक रूप लेता जा रहा है. कल आंदोलनकारियों के संसद मार्च के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पर अपनी बात रखी. इसी बीच NEET पेपर लीक को NEET अखबार लीक बोलकर सांसद रवि किशन सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं. ऐसे में जानते हैं क्या है पूरा मामला.

Advertisement

NEET पेपर लीक के विरोध में  जंतर- मंतर पर CJP काफी दिनों से प्रोटेस्ट कर रही है. इसको लेकर सोनम वांगचुंग भूख हड़ताल पर हैं. इसी कड़ी में कल  सीजेपी और दूसरे आंदोलनकारियों ने सांसद मार्च भी निकाला था. इसमें जमकर बवाल हुआ. इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी कुछ लोग सरकार को निशाना बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं.

इसी बीच बीजेपी सांसद रविकिशन ने संसद के सत्र के बाद मीडिया को बयान देने के दौरान एक ऐसी गलती कर गए कि अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को नीट अखबार लीक मामला कह दिया.  

 

 

दरअसल,  कल हुए विरोध प्रदर्शन और नीट पेपर लीक मामेल पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज देश के युवाओं और विद्यार्थियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.  जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. 

Advertisement

संसद का सत्र खत्म होने के बाद जब सांसद बाहर निकलने लगे तो बीजेपी सांसद रवि किशन से प्रतिक्रिया ली जा रही थी.  उनसे सवाल किया गया कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में क्या कहा? इस पर रवि किशन ने प्रधानमंत्री की बात दोहराई और उन्होंने कहा कि 13 जो लोग पकड़े गए हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए अच्छे से अच्छा वकील रखा जाए. जो भी सबसे बड़ा वकील हो, उसे रखा जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए कि आने वाले भविष्य में कोई भी बच्चों के भविष्य के साथ खेलने की जुर्रत न करे या NEET अखबार को लीक करने की ताकत रखे. 

बोलते- बोलते रविकिशन NEET पेपर लीक को नीट अखबार लीक बोल गए. अब इस गलती को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. बोलने में यह गलती रवि किशन ने संसद के मंगल मिलन सत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देने के दौरान कर दी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »