यहां बच्चों के साथ रेप पर मिलती है कोड़े की सजा

मलेशिया में बच्चों के साथ यौन हिंसा में दोषी पाए जाने पर 30 साल तक की जेल भी हो सकती है और कोड़े मारने की सजा भी मिल सकती है. वहीं सिंगापुर में 14 साल तक के बच्चे से रेप होने पर 20 साल तक की सजा, कोड़े मारना और जुर्माने की सजा हो सकती है.

Advertisement
रेप के विरोध में प्रदर्शन की फोटो रेप के विरोध में प्रदर्शन की फोटो

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST

दुनिया के कई देशों में रेप को लेकर जहां फांसी की सजा का प्रावधान है, वहीं मलेशिया और सिंगापुर में बच्चों के साथ होने वाली यौन हिंसा पर कोड़े मारने तक का प्रावधान है. हालांकि, कई मानवाधिकार संगठन कोड़े मारने की सजा का विरोध करते रहे हैं. लेकिन काफी पहले से यहां इस तरह की सजा दी जाती रही हैं.

मलेशिया में बच्चों के साथ यौन हिंसा में दोषी पाए जाने पर 30 साल तक की जेल भी हो सकती है और कोड़े मारने की सजा भी मिल सकती है. वहीं सिंगापुर में 14 साल तक के बच्चे से रेप होने पर 20 साल तक की सजा, कोड़े मारने और जुर्माने की सजा हो सकती है.

Advertisement

फिलीपींस की अगर बात करें तो यहां बच्चों के साथ रेप होने पर बिना पैरोल के चालीस साल तक की जेल की सजा मिल सकती है. वहीं, चीन, अफगानिस्तान, सऊदी अरब, ईरान, इजिप्ट सहित कई देशों में रेप पर मौत की सजा का प्रावधान है. वहीं, नॉर्थ कोरिया में दोषी को गोली मार दी जाती है.

आपको बता दें कि भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट से 12 साल तक की बच्ची से रेप के दोषियों को मौत की सजा देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. शनिवार को प्रधानमंत्री आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया. अब सरकार इसके लिए अध्यादेश लाएगी. कैबिनेट की बैठक में 'प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस' यानी POCSO एक्ट में संशोधन को मंजूरी मिलने से 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से रेप के दोषियों को मौत की सजा दिए जाने का रास्ता साफ हो गया.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »