'रिश्तों में मिठास घोल रहे हैं....', पीएम मोदी के मेलोडी गिफ्ट पर Parle ने दिया ऐसा रिएक्शन

इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब मेलोडी बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है

Advertisement
 पारले प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट मयंक शाह ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी (Photo: Linkdin/Parle) पारले प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट मयंक शाह ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी (Photo: Linkdin/Parle)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST

इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक छोटा-सा गिफ्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर बड़ा ट्रेंड बन गया है. जॉर्जिया मेलोनी को दी गई मेलोडी टॉफी अब इंटरनेट पर चर्चा का नया विषय बन चुकी है. इस वायरल ‘मेलोडी मोमेंट’ पर अब मेलोडी टॉफी बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स ने भी प्रतिक्रिया दी है.

पारले ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जॉर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी द्वारा मेलोडी गिफ्ट करते हुए वायरल वीडियो शेयर किया. इसके साथ कंपनी ने लिखा, “Sweetening relationships since 1983”, यानी 'हम 1983 से रिश्तों में मिठास घोल रहे हैं.'

Advertisement

पारले प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट मयंक शाह ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह कंपनी के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोम दौरे के दौरान इटली की प्रधानमंत्री को पारले की मशहूर मेलोडी टॉफी गिफ्ट की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमेशा भारतीय चीजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश करते हैं और कंपनी की जिम्मेदारी है कि इस सम्मान को आगे बढ़ाया जाए.

दरअसल, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने खुद इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया था. वीडियो में वह हंसते हुए कहती सुनाई देती हैं कि प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक गिफ्ट लाए... बहुत, बहुत अच्छी टॉफी. इसके बाद दोनों नेता मुस्कुराते नजर आते हैं.

इस वायरल पल के बाद इंटरनेट पर ‘मेलोडी’ ट्रेंड करने लगा. यह शब्द मोदी और मेलोनी के नाम को जोड़कर बनाया गया है, जो पिछले करीब तीन वर्षों से सोशल मीडिया पर पॉप कल्चर ट्रेंड बना हुआ है. इसकी शुरुआत 2023 में दुबई में हुए कॉप28 समिट के दौरान हुई थी, जब मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा था-Good friends at COP28 #Melodi.”

Advertisement

अब मेलोडी टॉफी गिफ्ट किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स, फैन एडिट्स और मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. कई यूजर्स ने लिखा कि “मेलोडी अब सिर्फ टॉफी नहीं रही, यह इंटरनेशनल डिप्लोमेसी बन गई है.” वहीं कुछ लोग मजाक में कहने लगे कि पारले ने भी नहीं सोचा होगा कि उनकी टॉफी एक दिन वैश्विक राजनीति में चर्चा का हिस्सा बन जाएगी.

रोम दौरे के दौरान पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ डिनर भी किया और बाद में दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा किया. इस दौरान रोम में भारतीय समुदाय ने भी पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »