औरतें मेकअप करती हैं पर क्या ऐसा भी संभव है कि कोई पति अपनी पत्नी को मेकअप के बिना पहचान ही ना पाए...ऐसा हुआ दुबई में. यहां एक नवविवाहित दंपत्ति का इसलिए तलाक हो गया क्योंकि पति अपनी पत्नी को बिना मेकअप के देख डर गया था.
हुआ यूं कि अल ममजार बीच पर ये कपल घूमने गया था. वहां स्विमिंग करने की चाह में बीवी मेकअप उतारकर बीच पर आ गई. जब वह उसके पास आई तो पति उसे पहचान ही नहीं सका.
इसके बाद पति ने आरोप लगाया कि उसे गुमराह करने के लिए नकली आईलैशेज लगाए थे. यही नहीं उसने काफी सारा कॉस्मेटिक भी यूज किया था, जिससे वो अपनी असली शक्ल को छिपा सके.
बस फिर क्या था, पति ने पत्नी को तलाक दे दिया और कहा कि वह किसी कीमत पर उसके साथ नहीं रहेगा.
मेधा चावला