शादी से पहले IAS टीना डाबी-प्रदीप गवांडे ने लिया ये फैसला, फैन्स को लगा झटका

इंस्टाग्राम पर टीना डाबी के 1.5 मिलियन फॉलोअर्स थे. उनके फेसबुक पेज पर भी लाखों लोग जुड़े हुए थे. वहीं प्रदीप गवांडे को इंस्टाग्राम पर 40 हजार से अधिक फॉलो करते थे.

Advertisement
IAS टीना डाबी और प्रदीप गवांडे (फोटो- इंस्टाग्राम) IAS टीना डाबी और प्रदीप गवांडे (फोटो- इंस्टाग्राम)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 10 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 2:51 PM IST
  • टीना और प्रदीप ने बनाई सोशल मीडिया से दूरी
  • सोशल मीडिया पर थी तगड़ी फैन फॉलोइंग

आईएएस टीना डाबी और उनके होने वाले पति IAS प्रदीप गवांडे ने शादी से पहले बड़ा फैसला लिया. उन्होंने खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया है. टीना डाबी ने अपना इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट डिएक्टिवेट कर लिया है, वहीं प्रदीप गवांडे ने भी इंस्टाग्राम से दूरी बना ली है. हालांकि, टीना अभी ट्विटर पर मौजूद हैं. 

बता दें कि इंस्टाग्राम पर टीना डाबी के 1.5 मिलियन फॉलोअर्स थे. उनके फेसबुक पेज पर भी लाखों लोग जुड़े हुए थे. वहीं प्रदीप गवांडे को इंस्टाग्राम पर 40 हजार से अधिक फॉलो करते थे. लेकिन अब दोनों ने ही सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है. उन्होंने ऐसा क्यों किया इस बारे में उनकी ओर से कोई बयान नहीं आया है. हालांकि, आईएएस कपल के इस कदम से उनके फैंस को झटका लगा है. 

Advertisement

शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में थे

पिछले कुछ दिनों से टीना और प्रदीप अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे हैं. खुद टीना डाबी ने IAS प्रदीप गवांडे के साथ सगाई की बात सोशल मीडिया पर शेयर की थी. टीना और प्रदीप ने साथ-साथ अपनी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसे लाखों लोगों ने लाइक किया था. 

IAS टीना डाबी का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद

टीना ने एक इंटरव्यू में प्रदीप संग अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था कि कोरोना काल में उनकी मुलाकात हुई और फिर दोनों में दोस्ती हो गई. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. उस वक्त दोनों राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग में एक साथ काम कर रहे थे. टीना और प्रदीप दोनों ही राजस्थान कैडर के आईएएस हैं. 

Advertisement
टीना डाबी ने शेयर की थी तस्वीर

आईएएस टीना डाबी की जहां यह दूसरी शादी है, वहीं प्रदीप गवांडे की पहली शादी है. प्रदीप टीना डाबी से 13 साल बड़े हैं. टीना डाबी की पहली शादी अतहर आमिर खान से हुई थी. अतहर भी एक आईएएस ऑफिसर हैं. उन दोनों ने आपसी सहमति से शादी के 2 साल बाद ही तलाक ले लिया था.

जिसके बाद अब टीना प्रदीप संग शादी रचाने जा रही हैं. टीना और प्रदीप की शादी 20 अप्रैल को होगी और वेडिंग रिसेप्शन 22 अप्रैल को होगा. हालांकि, इससे पहले ही उन्होंने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »