पेट्रोल का रेट बढ़ते ही युवक ने गैरेज में खड़ी कर दी बुलेट, खरीद लिया घोड़ा

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान युवक ने अपनी बाइक को घर के गैरेज में खड़ी कर घोड़ा खरीद लिया. अब वो इधर-उधर जाने के लिए घोड़े का इस्तेमाल कर रहे हैं साथ ही युवाओं को हॉर्स राइडिंग सिखा रहे हैं.

Advertisement
पेट्रोल हुआ महंगा युवक ने खरीदा घोड़ा पेट्रोल हुआ महंगा युवक ने खरीदा घोड़ा

aajtak.in

  • हुगली ,
  • 25 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST
  • पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हुआ शख्स
  • बुलेट को घर में खड़ी कर खरीदा घोड़ा

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है. इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस परेशानी से निजात पाने के लिए हुगली के एक युवक ने रोजमर्रा के काम के लिए घोड़ा खरीद लिया. 29 साल के आलोक कुमार का कहना है कि वो अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने में असमर्थ थे. इसलिए उन्होंने घोड़ा खरीदा. अब वो अपनी घुड़सवारी का आनंद ले रहे हैं. 

Advertisement

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान युवक ने खरीदा घोड़ा 

आलोक युवाओं को घोड़ा चलाने की ट्रेनिंग भी देते हैं. आठ साल पहले आलोक राय नौकरी के सिलसिले में सऊदी अरब गए थे. जहां पर उन्होंने कुछ सालों तक नौकरी की और घुड़सवारी सीखी. देश लौटने पर पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने उन्हें परेशान कर दिया. इसलिए वो अब अपने रोज के कामों के लिए वो बाइक की जगह घोड़े का इस्तेमाल करने लगे. आलोक को घुड़सवारी करता देख इलाके के युवाओं में भी घुड़सवारी का क्रेज बढ़ गया है.

युवाओं में बढ़ा घुड़सवारी का क्रेज   

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा था. फिर उन्हें घोड़ा खरीदने का आईडिया आया और कोलकाता के हेस्टिंग्स से 2 लाख 20 हजार रुपये की कीमत में काटियावाला प्रजाति का एक घोड़ा खरीद लिया. आलोक ने अपनी रॉयल एनफील्ड बाइक को घर के गैरेज में खड़ी की और रोजमर्रा के काम को अपने घोड़े पर चढ़कर करना शुरू कर दिया. आलोक अपने घोड़े की देखभाल खुद करते हैं और घोड़े को पालने का खर्चा युवाओं को घुड़सवारी सिखाकर पूरा कर रहे हैं. 

Advertisement

हॉर्स राइडिंग क्लब खोलना चाहते हैं आलोक 

आलोक अपने इलाके में एक हॉर्स राइडिंग क्लब खोलना चाहते हैं. घुड़सवारी सीख रही युवती संजना मजूमदार का कहना है कि कोलकाता के बाहर हुगली जिले में इस तरह से घुड़सवारी की ट्रेनिंग लेना उनके लिए बेहद रोमांचक है.  

(इनपुट- भोलानाथ साह)  


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »