लड़के ने गर्लफ्रेंड के लिए बनाई नियमों की ऐसी लिस्ट, आप भी सोच में पड़ जाएंगे!

बॉयफ्रेंड की ओर से कहा गया कि गर्लफ्रेंड शराब को हाथ भी नहीं लगाएगी. और तो और स्‍नैपचैट लोकेशन तक बंद नहीं करेगी. वह लड़कों के साथ नहीं घूमेगी और बॉयफ्रेंड की दी हुई अंगूठी को कभी नहीं उतारेगी.

Advertisement
सांकेतिक फ़ोटो सांकेतिक फ़ोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 18 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:40 AM IST
  • बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के लिए बनाई नियमों की लिस्ट
  • 11 अजीब नियमों के चलते लड़की हुई नाराज

रिलेशनशिप (Relationship) में आपसी तालमेल बेहद जरूरी होता है. अगर पार्टनर में ये ना हो तो जिंदगी मुश्किल नजर आती है. अमेरिका (US) की एक यूनिवर्सिटी स्टूडेंट के साथ भी ऐसा ही हुआ. उसके ब्वॉयफ्रेंड (Boyfriend) ने रिलेशनशिप में ऐसे नियम (Rules) बनाए, जिसे सुनकर किसी को भी चक्कर आ जाए.

ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) पर जो प्रतिबंध लगाए हैं, उसे लड़की ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिस पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं. तो आइए जानते हैं लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए क्या-क्या नियम बनाए... 

Advertisement

बॉयफ्रेंड ने भेजी 11 नियमों की लिस्ट

'मिरर यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, कैरोलिन नाम की लड़की ने अपने TikTok अकाउंट @ccarollynn पर अपने बॉयफ्रेंड के 'कंट्रोलिंग' नेचर के बारे में बताया है. जिसमें उसके बॉयफ्रेंड ने उसे 11 नियमों की एक लिस्ट भेजी. उसका कहना है कि जब कैरोलिन यूनिवर्सिटी जाए तो इन नियमों का पालन करे. 

कैरोलिन ने इन नियमों का स्‍क्रीनशॉट (Screenshot) सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे कुछ ही समय में लाखों लोग देख चुके हैं. कैरोलिन के बॉयफ्रेंड ने उसके खाने-पीने, घूमने और यहां तक कि टाइट कपड़े पहनने पर भी प्रतिबंध लगाया है.

बॉयफ्रेंड की बैन लिस्‍ट में और क्या-क्या? 

इतना ही बॉयफ्रेंड की ओर से कहा गया कि कैरोलिन शराब को हाथ भी नहीं लगाएगी. और तो और स्‍नैपचैट लोकेशन तक बंद नहीं करेगी. वह लड़कों के साथ नहीं घूमेगी और बॉयफ्रेंड की दी हुई अंगूठी को कभी नहीं उतारेगी. कैरोलिन को रात 9 बजे तक हॉस्‍टल वापस आने, क्रॉप टॉप और टाइट ड्रेस नहीं पहनने और पार्टी में नहीं जाने का फरमान सुनाया गया. ऐसे तमाम नियम-कायदे कैरोलिन के पार्टनर ने उसके लिए बनाए हैं, जो उसे रोज़ फॉलो करने थे.

Advertisement

फिलहाल बॉयफ्रेंड की इन हरकतों की वजह से कैरोलिन ने इस रिलेशनशिप को खत्म करने के बारे में सोच रही है. उसके टिकटॉक फॉलोअर्स ने भी पोस्ट पर कमेंट करके ऐसी ही सलाह दी. हालांकि, कुछ ने इसे बॉयफ्रेंड द्वारा किया गया मजाक बताया और उससे एक बार बात करने की सलाह दी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »