जब विमान के अंदर छिड़ी जंग! जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO VIRAL

हालात ऐसे हो गए कि फ्लाइट में ही लात-घूंसे चलने लगे. एक क्रू मेंबर बीच-बचाव करने आता है, लेकिन विमान में मार-कुटाई नहीं रुकती है.

Advertisement
विमान में यात्रियों के बीच हुई लड़ाई (फोटो- ट्विटर) विमान में यात्रियों के बीच हुई लड़ाई (फोटो- ट्विटर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 07 मई 2022,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST
  • विमान में यात्रियों के दो गुट भिड़े
  • 6 लोग हुए अरेस्ट

एक विमान में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब उसमें सवार कुछ लोगों के बीच लड़ाई हो गई. हालात ऐसे हो गए कि फ्लाइट में ही लात-घूंसे चलने लगे. एक क्रू मेंबर बीच-बचाव करने आता है, लेकिन विमान में मार-कुटाई नहीं रुकती है. इस घटना एक वीडियो भी सामने आया है. 

Dutch News के मुताबिक, ये घटना ब्रिटेन के मैनचेस्टर से नीदरलैंड के एम्सटर्डम जा रही KLM Airline की फ्लाइट में हुई. बताया गया कि फ्लाइट में किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गई. देखते ही देखते दोनों ओर से मुक्के और लात-घूंसे चलने लगे. इस झड़प में एक यात्री चोटिल भी हो गया. 

Advertisement

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग एक-दूसरे के ऊपर मुक्के पर मुक्के बरसा रहे हैं. विमान से लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें भी आ रही हैं. इस बीच सुलह करवाने के लिए एक क्रू मेंबर आता है, लेकिन वो भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाता. 

रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को Schiphol Airport पहुंचने के बाद झगड़ा करने वाले छह ब्रिटिश यात्रियों को अरेस्ट कर लिया गया. मामले में एयरपोर्ट के सिक्योरिटी इंचार्ज का कहना है कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है. जांच पूरी होने के बाद एक्शन लिया जाएगा. 

वहीं विमान में लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 45 सेकंड के इस वीडियो क्लिप को ट्विटर पर 20 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. हजारों लोगों ने इसपर रिएक्ट भी किया है. अधिकांश यूजर्स ने फ्लाइट में बवाल काटने वाले लोगों की जमकर आलोचना की है.  

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »