क्या सच में बूढ़े हो गए हैं ट्रंप? ऑफिसर को मेडल तक नहीं पहना पा रहे, वीडियो वायरल

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. कभी अपने फैसलों की वजह से, तो कभी अपने बयानों की वजह से, तो कभी अपनी हरकतों की वजह से. जंग, ईरान के साथ डील या अन्य ग्लोबल मुद्दे से इतर ट्रंप अपने एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में हैं. ऐसे में जानते हैं कि आखिर वायरल वीडियो में ऐसा क्या है?

Advertisement
डोनाल्ट ट्रंप का अफसर के गले में मेडल बांधते वीडियो हो रहा वायरल (Photo - X/@@atrupar) डोनाल्ट ट्रंप का अफसर के गले में मेडल बांधते वीडियो हो रहा वायरल (Photo - X/@@atrupar)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:47 PM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों अपने फैसलों और बयानों से ज्यादा एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में हैं. इंटरनेट पर हर तरफ ट्रंप का ये वीडियो छाया हुआ है. लोग इस वीडियो को देखकर मजे लेते भी दिखे. वहीं कई लोगों ने उनकी हरकत पर उनके स्वास्थ्य से जोड़कर भी कमेंट किया है. वहीं काफी लोग दूसरे यूएस प्रेसिडेंट की इसी इवेंट का वीडियो शेयर कर ट्रंप से तुलना करते भी दिखे. 

Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @atrupar नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो का कैप्शन है - ट्रंप को मेजर निकोलस डॉकरी को 'मेडल ऑफ ऑनर' पहनाने में मुश्किल हुई – और फिर उन्होंने उसे बांध दिया?

अब इस वीडियो में दिखाया गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी सेना के एक अफसर को मेडल ऑफ ऑनर पहनाकर सम्मानित कर रहे हैं. वीडियो के शुरुआत में मेजर निकोलस डॉकरी और ट्रंप साथ खड़े दिखाई देते हैं. इसके बाद ट्रंप को मेडल ऑफ ऑनर दिया जाता है. वह मेजर की पीठ ठोकते हुए उनके गले में मेडल पहनाने लगते थे. 

ट्रंप को अफसर के गले में मेडल को औपचारिक तौर बांधने में परेशानी होने लगती है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उन्हें गले में मेडल बांधने में काफी परेशानी हो रही है. इस दौरान वह लगातार कुछ बड़बड़ाते हुए दिखाई देते हैं. ट्रंप काफी कोशिश करते हैं कि स्मूथली वह अफसर के गले में मेडल बांध दें, लेकिन उनसे नहीं हो पाता है. 

Advertisement

ट्रंप मेडल के फीतों को काफी उलट- पलट कर देखते हैं. लेकिन, वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है. इसके बाद वह बड़बड़ाते हुए कैमरे की तरफ देखते हैं और मुस्कुरा देते हैं. फिर, ऐसा लगता है कि उन्हें अहसास हो जाता है कि सब लोग उनकी इस अजीब हरकत को भांप गए हैं कि वह मेडल का रिबन नहीं बांध पा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: पेट दर्द से बेहाल थी महिला... अस्पताल जाने पर प्रेग्नेंसी का पता चला, दिया बच्चे को जन्म

इसके बाद वह मेडल के रिबन को जोर से खींचकर बांधने लगते हैं. इस वजह से मेडल ऑफर ऑनर मेजर के गले में एकदम टाइट हो जाती है. फीता जोर से बांधते समय वह लगातार बड़बड़ा ही रहे होते हैं. वह कुछ ऐसा कह रहे होते हैं कि मेजर के चेहरे पर भी मुस्कान साफ दिखाई दे जाती है. 

जब ट्रंप  मेजर के गले में मेडल बांध देते हैं तो वह सामने मुड़ जाते हैं.  सामने से साफ लग रहा है कि मेडल का फीता काफी टाइट बंधा हुआ है, जिस वजह से मेजर का गला दबा हुआ लग रहा है. आगे से फिर ट्रंप उसे ठीक करना चाहते हैं, लेकिन भी छोड़ देते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: पति ड्रग्स देकर भेजता था गैरों के पास, 120 लोगों से संबंध बनाने को किया मजबूर

इस वीडियो पर काफी लोगों ने कमेंट किए हैं और इस वीडियो को शेयर भी काफी किया गया है.लोगों ने इस घटना से जुड़े ट्रंप के मीम्स बना- बना कर शेयर करते दिखाई दिए. वहीं कुछ लोगों ने लिखा है कि वह ऑफिसर का गला घुट रहा हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ट्रंप की इस हरकत से साफ पता चलता है कि वह स्वस्थ्य नहीं हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »