गरीब नाबालिग लड़की के खाते में अचानक आ गए 10 करोड़ रुपये और फिर..

मां के साथ बैंक पहुंची युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस बैंक के सहयोग से मामले की जांच कर रही है. पुलिस इसे साइबर फ्रॉड का मामला मान रही है. रूकूनपुर गांव की रहने वाली सरोज ने साल 2018 में ही बैंक में खाता खुलवाया था.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 5:28 PM IST
  • गरीब लड़की के खाते में आ गए 10 करोड़ रुपये
  • लड़की को इस रकम की नहीं थी जानकारी
  • लड़की के खाते से बिना इजाजत लेनदेन

अगर आपके बैंक खाते में हजार दो हजार रुपये भी ना रहे और अचानक पता चले कि उसमें 10 करोड़ रुपये हैं तो सोचिए आपकी क्या हालत होगी. अगर वो पैसे लॉटरी के जरिए मिला हो तो आप खुश हो सकते हैं और खर्च करने के बारे में सोच सकते हैं. लेकिन अगर वो पैसा बिना किसी कारण के आए तो कोई भी डर जाएगा. 

Advertisement

कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के बलिया में जहां एक लड़की के खाते में 9 करोड़ 99 लाख रुपये आ गए. बलिया के रूकूनपुर गांव की रहने वाली 16 साल की सरोज को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए.

दरअसल इलाहाबाद बैंक की बांसडीह शाखा में सरोज ने साल 2018 में खाता खुलवाया था. एक दिन जब वो बैंक पहुंची और अपने खाते की जानकारी ली तो उसे पता चला कि उसके खातों में हजारों नहीं बल्कि करोड़ों रुपये हैं. बैंक ने इतनी बड़ी रकम खाते में देखने के बाद उस खाते से लेन-देन पर फिलहाल रोक लगा दी.

मां के साथ बैंक पहुंची लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस बैंक के सहयोग से मामले की जांच कर रही है. पुलिस इसे साइबर फ्रॉड का मामला मान रही है. रूकूनपुर गांव की रहने वाली सरोज ने साल 2018 में ही बैंक में खाता खुलवाया था.

Advertisement

उसने बताया कि कानपुर देहात के निलेश नाम के शख्स ने पीएम आवास का लाभ दिलाने के बहाने उससे आधार कार्ड और दस्तावेजों का फोटोकॉपी ले लिया था. सरोज ने बताया कि एक दिन उसे डाक के जरिए एटीएम कार्ड आया जिसे उसने निलेश के कहने पर उसके पते पर भेज दिया.

बैंक कर्मचारियों के मुताबिक उस खाते से लगातार लेन- देन किया जा रहा है जिसकी सरोज को भनक तक नहीं है. अब जिस निलेश ने सरोज का खाता खुलवाया था उसका नंबर भी बंद आ रहा है. 

हैरान करने वाली बात यह है कि सरोज ने पढ़ाई नहीं की है और वो सिर्फ बहुत मुश्किल से अपना नाम लिख पाती है. ऐसे में उसे जालसाजी का शिकार बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »