Advertisement

ट्रेंडिंग

अनोखी शादी: भात में डाले गए 5100 मास्क और बड़ी मात्रा में सैनिटाइजर, 51 लाख कैश भी दिया

aajtak.in
  • 02 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 4:15 PM IST
  • 1/5

भगवान श्री कृष्ण ने एक भाई के रूप में अपनी बहन के घर भात भर कर अपने भक्त नरसी की लाज रखी तो वहीं इसी सदियों पुरानी परंपरा और संस्कृति को अभी भी भारत में बखूबी से निभाया जा रहा है. देश में पहली बार अनोखा भात भरा गया जिसमें कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए मास्क और सैनिटाइजर भात में भरे गए. (गुरुग्राम से नीरज वश‍िष्‍ठ की र‍िपोर्ट)

  • 2/5

भारत देश में भात भरना एक पुरानी परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है लेकिन देश में पहली बार अनोखा भात देखने को मिला. यह भात गुरुग्राम के उल्लवास गांव के निवासी प्रीतम चेयरमैन सहित उनके 5 भाइयों ने मिलकर जुमरदपुर निवासी अपनी बहन बीरबती की बेटी की शादी में भरा.

इस भात में उन्होंने अपनी बहन के यहां कोरोना की बीमारी को देखते हुए 5100 मास्क और बड़ी मात्रा सैनिटाइजर भेंट किए. ये सैनिटाइजर और मास्क शादी में आने वाले लोगों को बांटे गए और इस बात के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई कि कोरोना बीमारी से लड़ना है तो मास्क जरूरी है.

  • 3/5

साथ ही इस अनोखे भात में पहुंचे लोगों ने इसकी जमकर सराहना की और कहा कि इस तरह के भात भरने की जरूरत आज के समय बहुत ज्यादा है ताकि लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सैनिटाइजर और मास्क के इस्तेमाल पर ज्यादा जोर दिया जा सके. 

वहीं, दूसरी तरफ इस भात को अनोखा और सबसे बड़ा भात भी माना जा रहा है क्योंकि दिल्ली एनसीआर में अब तक का यह सबसे बड़ा भात इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि इसमें पांच भाइयों ने मिलकर अपनी बहन के यहां 51 लाख रुपये कैश भी भात में दिए जिसकी हर जगह जमकर चर्चा और सराहना हो रही है.

Advertisement
  • 4/5

भात भरने वाले भाइयों की मानें तो आज के समय में मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल बहुत जरूरी है जिसको देखते हुए इस तरह का अनोखा भात दिया गया ताकि लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया जा सके.

  • 5/5

बहरहाल, जहां एक तरफ इस अनोखे और सबसे बड़े भात की चर्चा हर किसी की जुबान पर है तो वहीं कोविड-19 को देखते हुए मास्क और सैनिटाइजर के इस्तेमाल पर जोर देने के लिए भी हर जगह चर्चा की जा रही है. यह एक ऐसा प्रयास है जो शादी समारोह में मास्क और सैनिटाइजर के इस्तेमाल पर जोर देने की एक कोशिश है. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement