Advertisement

ट्रेंडिंग

कश्मीर घाटी में गणतंत्र दिवस का जश्न, तिरंगा लहराते दिखे बच्चे

aajtak.in
  • 26 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 10:39 AM IST
  • 1/7

पूरा देश गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है. उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक 71वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में कश्मीर घाटी के लोग भी 26 जनवरी पर तिरंगा फहरा रहे हैं.

  • 2/7

एलओसी के पास कुपवाड़ा सहित अन्य जगहों पर स्थानीय लोगों ने सेना के जवानों के साथ मिलकर तिरंगा लहराया है.

  • 3/7

इस दौरान बच्चे काफी खुश नजर आए और सेना के जवानों के साथ मिलकर उन्होंने तिरंगे को सलाम किया.

Advertisement
  • 4/7

बच्चे से लेकर बूढ़े तक, गणतंत्र दिवस के समारोह में सभी लोगों ने भाग लिया. इस दौरान जवानों के साथ बच्चे बेहद खुश नजर आए.

  • 5/7

यह पहली बार है जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद घाटी में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है.

  • 6/7

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को एक रैली के दौरान कहा था कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर खुले मन और जोश से गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा.

Advertisement
  • 7/7

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 71वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई. जय हिंद!

Advertisement
Advertisement