Advertisement

ट्रेंडिंग

फुटबॉलर की पत्नी से पुलिस अफसर ने कार में बनाए संबंध, मिलेगी सजा

aajtak.in
  • 18 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 3:31 PM IST
  • 1/5

शादीशुदा सीनियर पुलिस ऑफिसर ने पार्किंग में खड़ी कार में एक फुटबॉलर की पत्नी से संबंध बनाए. घटना के बाद  49 साल के ऑफिसर गरेथ ब्लेयर को सस्पेंड कर दिया गया. एडिनबर्ग के कोर्ट में अब इस मामले की सुनवाई चल रही है और ऑफिसर को सजा सुनाई जा सकती है. (प्रतीकात्मक फोटो)

  • 2/5

प्रॉसेक्यूटर का कहना है कि ऑफिसर और महिला आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए थे. ये घटना ब्रिटेन के एडिनबर्ग के हर्मिस्टन की है. इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर ली मकेल की पत्नी क्लेयर मकेल (41) के साथ सार्वजनिक जगह पर संबंध बनाने के आरोप ऑफिसर पर लगाए गए थे.

  • 3/5

ऑफिसर पर पिछले साल दो बार सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकत करने के आरोप हैं. घटना के वक्त ऑफिसर स्कॉटलैंड के इलीट क्राइम स्कवॉयड गार्टकोश क्राइम कैंपस के प्रमुख थे.

Advertisement
  • 4/5

वहीं, घटना के कई महीने बाद संबंधित महिला अपने पति ली मकेल से अलग हो गई और पुलिस अफसर के साथ रिलेशन में आ गई. हालांकि, घटना के बाद महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें भी आरोपी बनाया गया.

  • 5/5

कोर्ट ने इस मामले में पुलिस इन्वेस्टिगेशन्स एंड रिव्यू कमिश्नर को ऑफिसर पर लगे आरोपों की जांच करने को कहा था. चूंकि सीनियर ऑफिसर पर ये आरोप लगा था, इसलिए कई लोगों ने कड़ी सजा की मांग की थी.

Advertisement
Advertisement