Advertisement

ट्रेंडिंग

इस ऑटो में है चलता फिरता घर, बेडरूम-किचन से लेकर है सबकुछ

aajtak.in
  • 13 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 12:29 PM IST
  • 1/5

सोशल मीडिया पर 1 लाख रुपये में बने एक घर की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. खास बात यह है कि इस घर को जहां चाहें, वहां ले जा सकते हैं.

  • 2/5

दरअसल, यह घर एक ऑटोरिक्शा को मॉडिफाइ कर बनाया गया है. इस घर को बनाने वाले हैं तमिलनाडु के रहने वाले 23 साल के अरुण प्रभु.

  • 3/5

इस घर में बेडरूम, लिविंग रूम, किचन के साथ टॉयलेट भी है. इस घर में दो लोग बड़े आराम से रह सकते हैं. खुली हवा में बैठने का मन है तो एक आरामदायक कुर्सी भी ऑटो की छत पर रखने की व्यवस्था है.

Advertisement
  • 4/5

36 वर्ग फीट में बने इस घर में पानी के लिए 250 लीटर का वॉटर टैंक, 600 वॉट का सोलर पैनल लगा है. इस घर में दरवाजे और ऊपर छत पर जाने के लिए सीढ़ियां भी बनी हुई हैं. 

  • 5/5

इस घर को पुराने चीजों को रीसाइकल कर बनाया गया है. 5 महीने में बने इस घर की बनावट सबको प्रभावित कर रही है. तमिलनाडु के रहने वाले अरुण ने बेंगलुरु की डिजाइन और आर्किटेक्ट कंपनी बिलबोर्ड के साथ मिल कर इसे बनाया है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement