Advertisement

ट्रेंडिंग

पाइप से आ रही थी अजीब आवाज, निकला 18 फीट का अजगर

aajtak.in
  • 14 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST
  • 1/5

ओडिशा के ढेंकनाल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक पाइप से एक के बाद एक एनकोंडा जैसे विशालकाय अजगर सांप निकलने लगे. पाइप से ऐसे कुल 6 सांप निकले. जिसे देखकर आसपास के लोग बुरी तरह डर गए.

  • 2/5

आमतौर पर सर्दियों में सांप कम निकलते हैं लेकिन ओडिशा के तटवर्ती राज्य होने की वजह से वहां सर्दी कम पड़ती है और लगातार जंगल कम हो रहे हैं इसलिए अजगर जैसे सांप के रिहायशी इलाके में पाए जाने की घटना सामने आई है.

  • 3/5

ये विशालकाय अजगर ढेंकनाल के गजमारा में एक बस्ती में  मिले, जहां रखे पाइपलाइन से अजीब सी आवाजें आ रही थी. लोगों को आवाज सुनकर जब माजरा समझ में नहीं आया तो उन्होंने करीब जाकर पाइप के अंदर झांक कर देखा तो उनकी हालत खराब हो गई.

Advertisement
  • 4/5

वहां एक दो नहीं बल्कि 6 अजगर सांप मौजूद थे, जिसे देखकर लोग बुरी तरह डर गए. इसके तुरंत बाद गांव के लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी.

  • 5/5

सांपों के रेस्क्यू के लिए आए विभाग की टीम के सदस्य शेख लालू ने बताया कि सभी सांपों को वहां से निकालकर जंगल में छोड़ दिया गया है. उन्होंने बताया कि 6 अजगरों में से एक की लंबाई तो 18 फीट से ज्यादा थी.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement