Advertisement

ट्रेंडिंग

डॉक्टर्स ने कहा था-कभी नहीं बनोगे मां-बाप, ब्रेड खाना छोड़ा तो हुआ ‘चमत्कार’!

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 02 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST
  • 1/8

ब्रिटेन में रहने वाले एक कपल को डॉक्टर्स ने साफ तौर पर कह दिया था कि उन्हें कभी संतान-सुख की प्राप्ति नहीं हो पाएगी. इस कपल की मेडिकल कंडीशन्स भी इतनी ज्यादा खराब थी कि उनके बच्चे पैदा होने की संभावना और भी ज्यादा कठिन थी लेकिन 55 साल के स्टीफन की डाइट में एक बदलाव के चलते इस कपल के घर में खुशियां आ गईं. (फोटो क्रेडिट: स्टीव ग्रीनवुड)

  • 2/8

मोंटगोमेरी में रहने वाले स्टीफन और उनकी पत्नी रेचल ग्रीनवुड को डॉक्टर्स ने ये भी कहा था कि वे आईवीएफ तकनीक के जरिए भी बच्चे पैदा नहीं कर पाएंगे. दरअसल 41 साल की रेचल को पॉलीसिस्टिक ओवेरी सिंड्रोम वही स्टीफन के साथ बचपन में एक दुर्घटना हुई थी जिसके चलते उनका स्पर्म काउंट काफी कम हो चुका था. (फोटो क्रेडिट: स्टीव ग्रीनवुड)

  • 3/8

इस कपल की मेडिकल कंडीशन को देखते हुए उन्हें साफ तौर पर बता दिया गया था कि उन्हें ताउम्र औलाद के बिना रहना पड़ेगा. ये कपल इस बात से काफी दुखी भी था. हालांकि उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि ब्रेड खाना छोड़ने के साथ ही वे एक चमत्कार के साक्षी बनेंगे और उनके घर भी किलकारियां गूंजेंगी.
(फोटो क्रेडिट: स्टीव ग्रीनवुड)

Advertisement
  • 4/8

दरअसल स्टीफन को डायबिटीज की भी समस्या है. इसके चलते उन्हें यीस्ट इंफेक्शन भी हो रहे थे. इसके चलते उनका स्पर्म काउंट और भी कम हो रहा था. हालांकि अपनी डाइट से सभी यीस्ट प्रॉडक्ट्स हटाने के बाद उनके इंफेक्शन दो हफ्तों में खत्म हो गए थे. स्टीफन ने अपनी हेल्थ के लिए ब्रेड और पेस्ट्रीज खानी एकदम बंद कर दी थी.  (फोटो क्रेडिट: स्टीव ग्रीनवुड)

  • 5/8

स्टीफन के ब्रेड और पेस्ट्री खाना बंद करने के 5 महीनों बाद रेचल ने बताया था कि वे प्रेग्नेंट हैं. पिछले दो दशक से बच्चा पैदा करने का प्रयास कर रहे इस कपल के घर आखिरकार 1 जुलाई को बेबी ने जन्म लिया. स्टीफन ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मैं बहुत ज्यादा खुश भी हूं और बेहद इमोशनल भी हूं. हमने ताउम्र इस लम्हे का इंतजार किया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)

  • 6/8

उन्होंने आगे कहा कि मैं एक रिटायर्ड पुलिसमैन हूं और मैं ये सोच कर बहुत खुश हूं कि मैं अपना खाली समय अपने बच्चे के साथ घर पर आराम से बिता सकता हूं. ये फीलिंग मेरे लिए बेहद खास है. मैं बस लोगों को कहना चाहता हूं कि उन्हें उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए. ब्रेड छोड़ने के महज 5 महीनों बाद हमारे घर खुशियां लौट आईं.(प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)

Advertisement
  • 7/8

स्टीफन ने कहा कि हम पेरेंट्स बनना चाहते थे लेकिन जब हमें डॉक्टर्स ने हमारी मेडिकल कंडीशन के बारे में बताया, तब हमें एहसास हुआ कि शायद ये हमारी किस्मत में नहीं है. लेकिन मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि उन्हें उम्मीद कभी नहीं खोनी चाहिए. सभी की बॉडी अलग-अलग होती है और अच्छा खानपान चीजें काफी बेहतर कर सकता है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)

  • 8/8

गौरतलब है कि कुछ समय पहले रेचल को किडनी स्टोन्स की समस्या के चलते अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था. इसके कुछ दिनों बाद उनके पेट में दर्द होने लगा था और उनकी त्वचा थोड़ी पीली पड़ने लगी थी. रेचल और स्टीफन काफी डर गए थे लेकिन जांच में सामने आया कि रेचल प्रेग्नेंट थीं. इस बात को सुनकर ये कपल खुशी से झूम उठा था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement