40-45 डिग्री की झुलसाती गर्मी ने छुड़ा दिए पसीने? छुट्टियों में बच्चों संग इन कूल-कूल 5 जगहों पर घूमने जाएं

Offbeat Summer Destinations in India: तेज गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर शिमला, मनाली या मसूरी जैसे मशहूर हिल स्टेशनों पर घूमने का प्लान बनाते हैं. लेकिन इन जगहों पर ज्यादा भीड़ होने की वजह से लोग सही से घूम नहीं पाते. ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे ऑफबीट जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप नेचर के बीच आराम से सुकून का पल बिता सकते हैं.

Advertisement
गर्मियों में ठंडी और शांत जगहों पर छुट्टियां बिताने के लिए भारत के 5 बेस्ट हिल स्टेशन (Photo-ITG) गर्मियों में ठंडी और शांत जगहों पर छुट्टियां बिताने के लिए भारत के 5 बेस्ट हिल स्टेशन (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:09 PM IST

Offbeat Summer Destinations in India: गर्मी के मौसम में जब मैदानी इलाकों में टेंपरेचर ज्यादा बढ़ जाता है तो लोग ठंडी जगहों पर घूमने का प्लान बनाने लगते हैं. लेकिन भारत के ज्यादातर फेमस हिल स्टेशन इस समय काफी भीड़भाड़ वाले हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां मौसम ठंडा हो, भीड़ कम हो और सुकून से छुट्टियां बिताई जा सकें तो भारत की ये 5 खूबसूरत जगहें आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं. यहां का टेंपरेचर  25 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहता है. यहां आपको नेचर की असली खूबसूरती के साथ-साथ वह सुकून भी मिलेगा, जिसकी तलाश में आप घर से निकले हैं.

Advertisement

उत्तराखंड का मुनस्यारी 
उत्तराखंड का मुनस्यारी एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है. यहां के पहाड़ और हरियाली आपका दिल जीत लेंगे. यहां आप आराम से वॉक कर सकते हैं, जंगलों में घूम सकते हैं और खूबसूरत पहाड़ी नजारों का आनंद ले सकते हैं. 

हिमाचल प्रदेश का नग्गर
अगर आप मनाली जैसी खूबसूरत जगह पसंद करते हैं लेकिन भीड़ से दूर रहना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश का नग्गर एक शानदार जगह है. कुल्लू घाटी में बसा यह छोटा सा टाउन अपनी कला, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. यहां का नग्गर कैसल, निकोलस रोएरिख आर्ट गैलरी और पुराने मंदिर पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं.

पश्चिम बंगाल का कलिम्पोंग 
दार्जिलिंग से लगभग दो घंटे की दूरी पर बसा कलिम्पोंग अपनी शांत वादियों और खूबसूरत बौद्ध मठों के लिए जाना जाता है. यहां ब्रिटिश दौर की इमारतें, तिब्बती संस्कृति और शानदार स्ट्रीट फूड का अनोखा मेल देखने को मिलता है. दुर्पिन गोम्पा, मैकफार्लेन चर्च और यहां के लोकल बाजार भी पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं.

Advertisement

उत्तराखंड का बिनसर
कुमाऊं क्षेत्र में स्थित बिनसर उन लोगों के लिए एक बेहतरीन जगह है जो नेचर के बीच सुकून भरे पल बिताना पसंद करते हैं. यहां घने जंगल, हिमालय के शानदार नजारे और कई तरह के पक्षी देखने को मिलते हैं.  यहां का जीरो पॉइंट ट्रेक पर्यटकों को काफी पसंद आता है, जहां से हिमालय की खूबसूरत बर्फीली चोटियां साफ नजर आती हैं.

हिमाचल प्रदेश का तीर्थन वैली 
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित तीर्थन वैली एडवेंचर और नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यह जगह ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के पास स्थित है और यहां ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग और नदी किनारे समय बिताने का अलग ही मजा है. जलोरी पास, सेरोलसर लेक और चोई वॉटरफॉल यहां की खूबसूरती को और खास बनाते हैं.

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में भीड़भाड़ से दूर किसी शांत, ठंडी और खूबसूरत जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो इन जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement