लद्दाख में चीन के पसीने छूट गए. लद्दाख में इस समय तापमान बेहद गिर गया है. कड़ाके की ठंड में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिकों की हालत खराब हो रही है. चीन को रोजाना अपने सैनिक बदलने पड़ रहे हैं. उन्हें नए सिरे से कपड़े और सामान मुहैया करवाना पड़ रहा है, जिसके लिए चीन तैयार ही नहीं था. वहीं भारतीय सेना के जांबाज पूरी मुस्तैदी के साथ जस के तस चीन को जवाब देने के लिए लद्दाख के बर्फीले माहौल में जमे हुए हैं. ये चीन को हिंदुस्तान के बुलंद हौसलों का करारा जवाब है. ये नया हिंदुस्तान है, ईंट का जवाब पत्थर से देना जानता है. देखिए देश का गौरव, गौरव सावंत के साथ.