खुशखबरी! अब केवल 19 रुपये में महीने भर एक्टिव रहेगा सिम, इस टेलीकॉम कंपनी ने लॉन्च किया नया प्लान

आप केवल 228 रुपये सालाना खर्च करके अपने सिम को एक्टिव रख सकते हैं. यानी आपको महीने में केवल 19 रुपये का रिचाज करना होगा. इससे सस्ता प्लान अभी फिलहाल मौजूद नहीं है.

Advertisement
Call Call

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2022,
  • अपडेटेड 8:12 PM IST
  • BSNL ने लॉन्च किया 19 रुपये वाला प्लान
  • महीने भर एक्टिव रहेगा आपका BSNL सिम

पिछले साल टेलीकॉम कंपनियों ने प्लान्स को महंगा कर दिया था. इसके बाद सिम को भी एक्टिव रखना भी महंगा हो गया था. लेकिन, अब केवल 19 रुपये के प्रति महीने के रिचार्ज पर मोबाइल नंबर को एक्टिव रखा जा सकता है. 

इसको लेकर BSNL ने एक 19 रुपये का प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान से 30 दिन तक सिम को एक्टिव रखा जा सकता है. जबकि Jio, Airtel और Vodafone Idea का सिम एक्टिव रखने वाला सबसे सस्ता प्लान का रेंज 50 रुपये से शुरू होकर 120 रुपये तक जाता है. 

Advertisement

हालांकि, ये प्लान्स 4G नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ आते हैं. जबकि BSNL 3G कनेक्टिविटी ऑफर करता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, BSNL का 4G नेटवर्क 15 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा. लेकिन, अगर आपको केवल नंबर एक्टिव रखना है तो 19 रुपये का रिचार्ज प्लान बेस्ट है. 

ये भी पढ़ें:-  बीएसएनएल का सस्ता प्लान, रोज मिलेगा 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS, जानिए दाम

आपको BSNL के 19 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं. BSNL की इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है. कंपनी ने इस प्लान का नाम VoiceRateCutter_19 रखा है. इस रिचार्ज से ऑन-नेट और ऑफ नेट कॉल रेट 20 पैसे प्रति मिनट हो जाता है. 

इसको लेकर 91mobiles ने रिपोर्ट किया है. BSNL के इस प्लान के साथ यूजर के पास अगर कोई डेटा प्लान या बैलेंस नहीं भी है फिर भी उनका नंबर एक्टिव रहेगा. इससे उन्हें सभी सर्विस और इनकमिंग कॉल फैसिलिटी मिलती रहेगी. 

Advertisement

अगर इस प्लान को कैलकुलेट किया जाए तो इस प्लान से आपको सालभर के लिए 19 x 12 = 228 रुपये ही खर्च करने होंगे. यानी केवल 228 रुपये में आपका BSNL सिम पूरे साल के लिए एक्टिव रहेगा. ये प्लान BSNL की वेबसाइट पर Voice Voucher प्लान में लिस्ट किया गया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement