Xiaomi ला रहा पावरफुल फोन, भारत में पहली बार लॉन्च होगी ये सीरीज

Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कंफर्म हो चुकी है. यह हैंडसेट भारत में 16 जून को लॉन्च होगा और ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने कुछ फीचर्स का खुलासा कर दिया है. इसमें पावरफुल चिपसेट, 50MP प्राइमरी कैमरा और कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Redmi Turbo 5 भारत में 16 जून को लॉन्च होगा. (Photo: Xiaomi) Redmi Turbo 5 भारत में 16 जून को लॉन्च होगा. (Photo: Xiaomi)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

Xiaomi का रेडमी ब्रांड भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Redmi Turbo 5 होगा. यह हैंडसेट भारत में 16 जून को लॉन्च होगा. शाओमी भारत में पहली बार टर्बो सीरीज का स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है, इससे पहले इस सीरीज को चीन में लॉन्च किया जाता था. 

ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो चुका है. ऑफिशियल पोर्टल पर एक पेज तैयार किया है, जहां कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है. आइए इन फीचर्स के बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

Advertisement

Redmi Turbo 5 परफॉर्मेंस बेस्ड स्मार्टफोन होगा 

Redmi Turbo 5 एक परफोर्मेंस फोक्स्ड स्मार्टफोन होगा. इसके अंदर डिस्प्ले से लेकर, बैटरी और प्रोसेसर आदि की जानकारी सामने आ चुकी है. Redmi Turbo 5 में 1.5K रेजोल्युशन का डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz का रिफ्रेश रेट्स होगा. यह एक फुल एचडी प्लस पैनल है. 

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन स्लो हो गया है? तुरंत चेंज करें ये सेटिंग्स, होगा सुपर फास्ट

Redmi Turbo 5 का कैमरा सेटअप 

Redmi Turbo 5 के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा, जो OIS और EIS सपोर्ट के साथ आता है. 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जाएगा. साथ ही 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा. 

Redmi Turbo 5 में मीडियाटेक 8500 अल्ट्रा चिपसेट मिलेगा

Redmi Turbo 5 में मीडियाटेक 8500 अल्ट्रा चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसकी जानकारी ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट है. इसके साथ 24GB रैम मिलेगा, जिसमें वर्चुअल रैम भी शामिल होगा. 

Advertisement

Redmi Turbo 5 की कीमत? 

Redmi Turbo 5 की कीमत को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि ऑफिशियल पोर्टल पर बताया है इस फोन का मुकाबला वीवो वी70  और ओप्पो रेनो 15 के साथ होगा. ऑफिशियल लॉन्चिंग के दौरान Redmi Turbo 5  की कीमत का ऐलान कर दिया जाएगा और बैंक ऑफर्स की भी जानकारी दी जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »