iPhone 14 लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा लॉन्च, ये हैं संभावित मॉडल्स और क़ीमतें

iPhone 14 launch date leak: ऐपल के अगले आईफोन मॉडल्स की लॉन्च डेट लीक हो गई है.

Advertisement
iPhone 14 concept iPhone 14 concept

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2022,
  • अपडेटेड 11:07 PM IST
  • iPhone 14 सीरीज लॉन्च डेट लीक
  • iPhone 14 सीरीज की कीमतें भी लीक

iPhone 14 सीरीज़ लॉन्च की डेट लीक हो गई है. आम तौर पर ऐपल सितंबर में अपने नए iPhone मॉडल्स लॉन्च करता है. पिछली बार कोरोना की वजह से बिक्री में कुछ देरी हुई थी, लेकिन बार ऐसा होने की उम्मीद कम है.

टिप्स्टर LeaksApplePro के मुताबिक़ iPhone 14 सीरीज़ को ऐपल 13 सितंबर को लॉन्च कर सकता है. हालाँकि हमेशा की तरह ऐपल ने इस बार भी लॉन्च को लेकर कुछ नहीं कहा है. आम तौर पर लॉन्च के कुछ हफ़्ते पहले कंपनी डेट जारी करती है.

Advertisement

ऐपल का ये लॉन्च इवेंट ऑफ़लाइन होगा या ऑनलाइन, फ़िलहाल ये भी साफ़ नहीं है. हालाँकि हाल ही में ख़बर आई है कि ऐपल ने एक अमेरिका में बढ़ते कोरोना को देखते हुए एक बार फिर से अपने सभी इंप्लॉइ को ऑफिस बुलाने से मना कर दिया है. हाईब्रिड मॉडल पर आगे भी कंपनी में लोग काम करते रहेंगे.

इस वजह से उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी कंपनी ऑनलाइन इवेंट में ही iPhone 14 सीरीज़ लॉन्च करेगी. रिपोर्ट के मुताबिक़ इस इवेंट में कंपनी iPhone के अलावा कुछ नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च कर सकता है.

iPhone 14 के अलावा इस इवेंट में कंपनी  AirPods Pro 2 और तीन नई ऐपल वॉच लॉन्च कर सकती है. फ़िलहाल कंपनी अपने डेवेलपर इवेंट की तैयारी कर रही है जो 6 जून से शुरू हो रहा है.

Advertisement

6 जून से शुरू होने वाले ऐपल के डेवेलपर कॉन्फ़्रेंस WWDC 2022 में कंपनी अगला मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम यानी iOS 16 का ऐलान करेगी. इस इवेंट में इस नए मोबाइल ओएस के बारे में डिटेल्स दिए जाएँगे.

iOS 16 के अलावा WWDC 2022 में कंपनी WatchOS, iPadOS, MacOS जैसे नए वर्जन के सॉफ्टेवयर्स भी लॉन्च करेगी.

iPhone 14 के मॉडल्स की बात करें तो इस बार iPhone Mini नहीं लाया जाएगा. टिप्स्टर के मुताबिक इस बार iPhone 14, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Max और iPhone 14 Pro Max लॉन्च किए जाएँगे.

क़ीमतों की बात करें तो अब तक के लीक्स से ये जानकारी मिली है कि iPhone 14 की शुरुआती क़ीमत 799 डॉलर होगी, जबकि iPhone 14 Pro Max की कीमत लगभग 2 हज़ार डॉलर होगी. इनमें iPhone 14 Max एक अलग वर्जन होगा जिसकी क़ीमत 899 डॉलर तक रखी जा सकती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement