इस दिन भारत में लॉन्च होगा Galaxy F62, ये होंगे खास फीचर्स

साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग भारत में एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है. ये स्मार्टफोन मिड रेंज होगा और इसकी कीमत 20 हजार रुपये से 25 हजार रुपये के बीच होगी.

Advertisement
Galaxy F62 Galaxy F62

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 11:39 AM IST
  • Galaxy F62 भारत में 15 फवरी को होगा लॉन्च, मिलेगा Exynos प्रोसेसर
  • Galaxy F62 को कंपनी फ्लिपकार्ट के जरिए बेचेगी, माइक्रोसाइट तैयार

Samsung Galaxy F62 के भारत में लॉन्च की घोषणा कर दी गई है. इसका खुलासा ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर किया गया है. इसके लिए  ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट बनाई गई है. 

इस माइक्रोसाइट में Samsung Galaxy F62 के लॉन्च की डेट और टाइम को बताया गया है. स्मार्टफोन को #FullOnSpeedy हैशटैग के साथ टीज किया गया है. 

सैमसंग ने के नए स्मार्टफोन Galaxy F62 को भारत में 15 फरवरी दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. इस मोबाइल के लिए नोटिफाई मी ऑप्शन भी अब ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लाइव है. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Samsung Galaxy F62 में Exynos 9825 चिपसेट लगा हुआ है. ये कंपनी का अपना प्रोसेसर है.  

Advertisement


अब ये साफ हो चुका है कि Samsung Galaxy F62 को 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. लेकिन ये साफ नहीं है कि कंपनी लॉन्च इवेंट को लाइवस्ट्रीम करेगी या नहीं. 

फ्लिपकार्ट ने Galaxy F62 के डिजाइन को एक रेंडर के जरिए दिखाया है. जिसमें देखा जा सकता है कि ये सेंटर में पंच होल डिस्पले के साथ आएगा. रियर में क्वाड कैमरे का मॉड्यूल ग्रेडिएंट डिजाइन के साथ दिया गया है. फोन रियर में क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है. पहले ये रुमर्स थे कि इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है. 

माना जा रहा है कि Samsung Galaxy F62 में 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है. साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकता है. इस स्मार्टफोन की कीमत 20 हजार रुपये से 25 हजार रुपये के बीच होगी. 

Advertisement

अब ये कन्फर्म हो चुका है कि ये Exynos 9825 चिपसेट के साथ आएगा. इसके साथ इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है. ये स्मार्टफोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है. फोन ग्रेडिएंट ग्रीन और ग्रेडिएंट ब्लू कलर ऑप्शन में आ सकता है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement