Apple का बड़ा इवेंट, iOS 27 समेत होंगे कई बडे़ ऐलान, पुराने फोन से भी हटेगा सपोर्ट

ऐपल का सोमवार को एक बड़ा इवेंट होने जा रहा है, इस इवेंट के दौरान कंपनी कई बड़े ऐलान करेगी. ऐपल अपने ऑपरेटिंग सिस्टम का नया वर्जन लॉन्च करेगी, जो iOS 27 होगा. इस दौरान कंपनी बैटरी, परफॉर्मेंस और AI इंटीग्रेशन पर फोकस रहेगा. साथ ही कंपनी बताएगी कि iOS 27 किन-किन हैंडसेट को सपोर्ट करेगा.

Advertisement
Apple WWDC 2026 भारतीय समयनुसार सोमवार रात 10:30 बजे शुरू होगा. (Photo: Apple) Apple WWDC 2026 भारतीय समयनुसार सोमवार रात 10:30 बजे शुरू होगा. (Photo: Apple)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:23 PM IST

ऐपल अपना एक बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जिसका नाम वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस 2026 (WWDC 2026) है. इस दौरान कंपनी कई बड़े ऐलान करेगी, जिसमें अधिकतर सॉफ्टवेयर संबंधित होंगे. इस साल कंपनी iOS27 को पेश किया जाएगा, जिसकी खूबियों के बारे में कंपनी ऑफिशियली तौर पर बताएगी. 

भारतीय समयनुसार WWDC 2026 कीनोट की शुरुआत सोमवार रात 10:30 बजे होगी. इस इवेंट के दौरान iPhone से लेकर Apple Watch को मिलने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम के न्यू वर्जन को लॉन्च करेगी, जिनके नाम  iPadOS 27, macOS 27, watchOS 27 होंगे. 

Advertisement

iOS 27 में क्या नया मिलेगा?

iOS 27 का इंतजार अधिकतर आईफोन यूजर्स को है. लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी AI पर फोकस रखेगी और भी कई बड़े ऐलान भी होने की उम्मीद रहेगी. 

  • Siri को ChatGPT जैसी ज्यादा नेचुरल बातचीत करने की काबिलियत मिल सकती है. 
  • कैमरा, फोटोज, वॉलेट और शॉर्टकट जैसे सिस्टम ऐप्स में इंटीग्रेशन देखने को मिलेगा. 
  • AI बेस्ड फोटो एडिटिंग टूल्स का ऐलान किया जाएगा. 
  • स्मार्ट राइटिंग असिस्टेंस फीचर्स को शामिल किया जा सकता है. 

कैमरा और फोटोज ऐप में बड़ा बदलाव 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यू iOS 27 के तहत कैमरा ऐप को बीते साल की तुलना में बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है. कैमरा ऐप के अंदर Siri-पावर्ड कैमरा मोड को शामिल किया जा सकता है. साथ ही प्रोफेशनल फोटोग्राफी करने वाले यूजर्स को ज्यादा कस्टमाइजेशन के ऑप्शन मिलेंगे. AI का इस्तेमाल करके फोटो का बैकग्राउंड बदला जा सकेगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सबसे सस्ते दाम में iPhone 17, यहां मिल रही बंपर डील

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने iOS 27 की तुलना Mac OS X Snow Leopard से की है, जिसका पूरा फोकस परफॉर्मेंस और बग्स फिक्स को लेकर था. 

iOS 27 का अपडेट कब जारी होगा

iOS 27 का पहला डेवलपर बीटा लॉन्च इवेंट के तुरंत बाद जारी किया जा सकता है. वहीं पब्लिक बीटा जुलाई में आने की उम्मीद है. फिर सितंबर में iOS27 का फाइनल वर्जन जारी कर दिया जाएगा. 

कई पुराने हैंडसेट से हट जाएगा सपोर्ट 

iOS 27 की लॉन्चिंग के साथ ऐलान कर दिया जाएगा कि इसका सपोर्ट किन-किन आईफोन मॉडल्स को मिलेगा. साथ ही कई पुराने मॉडल्स के लिए सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा. 

एक टिप्स्टर के मुताबिक, iOS 27 केवल iPhone 12 सीरीज और उसके बाद लॉन्च होने वाले नए मॉडल्स को ही मिलेगा.  ये जानकारी सही होती है तो ऐप्पल iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max और सेकेंड जनरेशन iPhone SE से सपोर्ट हटा देगा.

रिपोर्ट के मुताबिक, iOS 27 का सपोर्ट इन iPhone सीरीज को मिलेगा. 
 
iPhone 12 सीरीज
iPhone 13 सीरीज
iPhone 14 सीरीज
iPhone 15 सीरीज
iPhone 16 सीरीज
iPhone 17 सीरीज आदि होंगे. 

हालांकि अभी तक ऐपल ने ऑफिशियली तौर पर iOS 27 सपोर्टेड डिवाइस की लिस्ट जारी नहीं की है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »