विंडो एसी या स्प्लिट एसी कौन सा है बेहतर
विंडो एसी या स्प्लिट एसी कौन सा है बेहतर? सवाल को लेकर आप भी कंफ्यूज हैं तो आज जरूरी जानकारी शेयर करने जा रहे हैं, जिसकी मदद से खुद के लिए एक बेस्ट AC चुन सकेंगे. आइए एक-एक करके फायदे और नुकसान के बारे में जानते हैं. (Photo: Getty Image)
विंडो AC और स्प्लिट AC कौन है सस्ता
विंडो AC और स्प्लिट AC में सस्ता कौन सा मॉडल आता है. यहां आपका जवाब देते हैं कि स्प्लिट AC की तुलना में विंडोज AC काफी सस्ता आता है. मार्केट में 24 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाएगा. (Photo: Getty Image)
किसकी इंस्टॉलेशन है सिंपल?
विंडो AC और स्प्लिट AC के इंस्टॉलेशन की बात करें तो विंडो एसी की इंस्टॉलेशन बहुत ही सिंपल होती है. जबकि स्प्लिट एसी की इंस्टॉलेशन मुश्किल होती है. विंडो AC खिड़की आदि में सेट हो जाती है, नहीं तो दीवार तोड़नी पड़ती है. (Photo: Getty Image)
कौन देता है बेहतर कूलिंग
विंडो AC और स्प्लिट AC में से बेहतर कूलिंग कौन देता है, जिसका जवाब है कि स्प्लिट एसी बेहतर कूलिंग प्रोवाइड कराता है. यह कमरे में ऊंचाई पर लगा होता है, जिससे पूरे कमरे में बेहतर कूलिंग एक्सपीरियंस मिलता है. (Photo: Vijay Sales)
कौन करता है ज्यादा शोर
विंडो AC ज्यादा शोर करती हैं, क्योंकि इसमें एक ही यूनिट होती है, जिसके अंदर कंप्रेसर रखा होता है. इसकी वजह से कंप्रेसर की वजह से आवाज आती है. स्प्लिट एसी, असल में दोनों यूनिट में आती है, जिसमें एक इनडोर यूनिट और आउटडोर यूनिट होती है, जिसमें घर से बाहर कंप्रेसर लगा होता है और उसकी वजह से रूम के अंदर कंप्रेसर का शोर नहीं आता है. (Photo: Getty Image)
मेंटेनेंस किसका महंगा होता है?
विंडो एसी की तुलना में स्प्लिट एसी का मेंटेनेंस महंगा होता है. इंस्टॉलेशन से क्लीनिंग और सर्विसिंग तक स्प्लिट AC में महंगा पड़ता है. हालांकि पावर सेविंग के मामले में स्प्लिट AC के अंदर पावर सेविंग के कई फीचर मिलते हैं. (Photo: Getty Image)
कौन पड़ेगा सस्ता
कुल मिलाकर देखें तो विंडो AC ज्यादा फायदेमंद है, हालांकि इसकी इंस्टॉलेशन के लिए घर में जगह होनी चाहिए. अगर विंडो AC के इंस्टॉलेशन के लिए जगह नहीं है तो फिर स्प्लिट AC ही लेना होगा. (Photo: Unsplash)