इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने एक बड़ा बदलाव लॉन्च कर दिया है, जिसके बाद यूजर्स को मैसेज मेन्यू एकदम नए तरह का मिलेगा. इससे यूजर्स का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाएगा. (Photo: Unsplash)
रिपोर्ट में बताया है कि तीन साल बाद आखिरकार मैसेज मेन्यू को रिडिजाइन किया गया है. अभी यह एंड्रॉयड बीटा ऐप के लिए जारी किया है. (Photo: Unsplash)
WhatsApp के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाले Wabetainfo ने पोस्ट करके इस अपडेट के बारे में बताया है. साथ ही स्क्रीनशॉट्स शेयर किया है, जिसमें दिखाया है कि नए मेन्यू और पुराने में क्या अंतर है. (Photo: Unsplash)
रिपोर्ट में बताया है कि इस फीचर का नाम रिडिजाइन्ड मैसेज मेन्यू है और अभी यह कुछ बीटा यूजर्स के पास हैं. आने वाले दिनों में इसका विस्तार किया जाएगा. (Photo: Unsplash)
टेक्स्ट मेन्यू के इस्तेमाल करने का तरीका वही रहेगा. नया फीचर ग्रुप और पर्सनल चैट पर काम करेगा. इसके लिए किसी भी मैसेज पर टैप करके रखें और फिर न्यू मेन्यू उसी के पास नजर आएगा. (Photo: Unsplash)
न्यू टेक्स्ट मेन्यू में विजिबिलिटी को बेहतर किया है. इसकी मदद से यूजर्स तुरंत मेन्यू का एक्सेस कर सकेंगे. हालांकि एंड्रॉयड और आईओएस में थोड़ा बदलाव नजर आएगा. (Photo: Unsplash)
Wabetainfo ने बताया है कि इस न्यू फीचर का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है. बीटा वर्जन के बाद इसको जल्द ही स्टेबल वर्जन में जारी किया जाएगा. (Photo: Unsplash)