Advertisement

टेक न्यूज़

WhatsApp में आ रहा नया फीचर, इन लोगों के लिए पूरी तरह से बदल जाएगा

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:34 AM IST
  • 1/8

WhatsApp का बड़ा ऐलान 

WhatsApp ने एक बड़ा ऐलान किया है कि 13 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए नए पेरेंट मैनेज्ड अकाउंट नाम की शुरुआत करने जा रहा है. यह सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग तक सिमट कर रह जाएंगे. (Photo: Unsplash)

  • 2/8

बच्चों की कम्युनिकेशन एक्टिविटी को कंट्रोल कर सकेंगे

पेरेंट मैनेज्ड अकाउंट की मदद से माता-पिता अपने बच्चों की कम्युनिकेशन एक्टिविटी को कंट्रोल कर सकेंगे. कंपनी ने बताया है कि आने वाले दिनों में इसको रोलआउट किया जाएगा. हालांकि किसी टाइम लाइन का जिक्र नहीं किया है. (Photo: Getty)
 

  • 3/8

Parent-managed अकाउंट में क्या मिलेगा?

नए पेरेंट कंट्रोल के तहत माता-पिता ये तय कर सकेंगे कि उनका बच्चा किन लोगों से बातचीत कर सकता है और किन लोगों से नहीं. साथ ही पेरेंट्स ग्रुप आदि पर भी लगाम लगा सकेंगे. (Photo: Getty)
 

Advertisement
  • 4/8

नहीं मिलेंगे ये लेटेस्ट फीचर्स 

WhatsApp के पेरेंट्स मैनेज्ड अकाउंट के तहत छोटे बच्चों को Meta AI, Channels और Status जैसे फीचर्स का एक्सेस नहीं मिलेगा. साथ ही कंपनी इन अकाउंट्स से मिलने वाले डेटा का यूज विज्ञापन के लिए नहीं करेगी. (Photo: Getty)

  • 5/8

WhatsApp पर पैरेंट मैनेज्ड अकाउंट कैसे सेट करें?

पेरेंट मैनेज्ड अकाउंट को एक्टिवेट करने के लिए माता-पिता को अपने और अपने बच्चे का डिवाइस एक साथ रखना होगा. इसके बाद क्विक रिस्पोंस कोड के जरिए दोनों हैंडसेट को लिंक करना होगा. (Photo: Unsplash)
 

  • 6/8

डिफॉल्ट ऑन मिलेगी ये सेटिंग्स 

पेरेंट मैनेज्ड अकाउंट के तहत यूजर्स को सख्त डिफॉल्ट सेटिंग्स, पेरेंट कंट्रोल को और बेहतर किया गया है. कंपनी ने बताया है कि 13 साल से कम उम्र वाले यूजर्स के लिए ये अकाउंट खासतौर से बनाए गए हैं. (Photo: Getty) 

Advertisement
  • 7/8

अनजान नंबर से आने वाले मैसेज रिव्यू कर पाएंगे 

पैरेंट्स अनजान लोगों से आने वाले मैसेज रिक्वेस्ट का भी रिव्यू कर सकते हैं. WhatsApp ने बताया है कि इन सेटिंग्स को सिर्फ पेरेंट्स ही चेंज कर सकेंगे, जिसके लिए पहले PIN नंबर से वेरिफाई करना होगा. (Photo: Getty)

  • 8/8

एक बार सेटअप होने के बाद मिलेंगे ये फीचर्स 

एक बार सेटअप पूरा होने के बाद माता-पिता यह तय कर सकेंगे कि बच्चे किन कॉन्टैक्ट का यूज कर सकते हैं और किन ग्रुप्स में शामिल हो सकते हैं. (Photo: Getty)

Advertisement
Advertisement