Advertisement

टेक न्यूज़

घर में धूल खा रहे पुराने फोन, 70 परसेंट लोग इस वजह से नहीं करते हैं सेल

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST
  • 1/7

अक्सर लोग न्यू स्मार्टफोन की तरफ आकर्षित होते हैं और पुराने हैंडसेट को बेचकर न्यू स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं. भारत में ऐसे ना जाने कितने लोग होंगे, जिनमें मन में ये ख्याल आता है. (Photo: Unsplash)

  • 2/7

बहुत से लोग तो ऐसे हैं, जिनके के घरों की अलमारी या दराज में वे अपने पुराने स्मार्टफोन को रखते हैं. दरअसल, एक सर्वे से खुलासा हुआ है कि बहुत से यूजर्स पुराने हैंडसेट को बेचने की जगह उसको अलमारी में रख रहे हैं. (Photo: Unsplash)

  • 3/7

कैशिफाई ने एक सर्वे में बताया है कि करीब 70 परसेंट भारतीय अपने पुराने स्मार्टफोन को बेचने से इसलिए बचते हैं क्योंकि उनके डेटा और उसकी प्राइवेसी की चिंता होती है. (Photo: Unsplash)

 

Advertisement
  • 4/7

ये सर्व करीब 8 हजार लोगों पर किया गया है, जिसमें चार में तीन लोगों ने कहा कि उनको डर सताता है कि फोन बेचने के बाद उनके फोन में मौजूद निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है.   (Photo: Unsplash)

 

  • 5/7

आज के दौरा में लोगों के स्मार्टफोन में बैंकिंग डिटेल्स, ऑनलाइन बैंकिंग पासवर्ड, प्राइवेट फोटो, और आधार समेत जरूरी डॉक्यूमेंट होते हैं. इनके लीक होने पर बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है. (Photo: Unsplash)

 

  • 6/7

भारत में पुराने स्मार्टफोन का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. सर्वे में शामिल करीब आधे लोगों ने बताया है कि पहले कभी ना कभी अपना पुराना स्मार्टफोन सेल कर चुके हैं या एक्सचेंज में दे चुके हैं. (Photo: Unsplash)

 

Advertisement
  • 7/7

सर्वे के मुताबिक, करीब 45 फीसदी लोगों ने कहा कि उनके लिए डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है. वहीं 29.5 फीसदी लोगों ने कीमत को सबसे बड़ा फैक्टर बताया है. (Photo: Unsplash)

 

Advertisement
Advertisement