Advertisement

टेक डील्स

एक बटन ऑन और घर पर बन जाएगा आटा, इतनी है कीमत

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST
  • 1/7

मार्केट में ढेरों घरेलू आटा चक्की 

शहरों और गांवों में बहुत से लोग पैकेट वाला आटा खरीदते हैं, जिसके हाईजीन और क्वालिटी अक्सर सवालों के घेरे में रहती है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ढेरों आटा चक्की मशीन के ऑप्शन मौजूद हैं. (Photo: rasoishop.com) 

  • 2/7

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सीधे घर डिलिवर

ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट और अन्य ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ढेरों आटा मेकर मशीन मौजूद हैं. ये मशीन आपको घर पर ही गेंहू से आटा पीसने की सुविधा देती हैं.  (Photo: natrajaatachakki.com)

  • 3/7

घर पर गेंहू से पिसेगा हाइजीन आटा 

आटा चक्की मशीन को घर पर यूज किया जा सकता है. हाइजीन के साथ गेंहू को पीसकर आटा तैयार कर सकते हैं. इन मशीनों की क्लीनिंग भी सिंपल है. (Photo: rasoishop.com) 

Advertisement
  • 4/7

मिक्सर ग्राइन्डर जैसा साइज 

मार्केट में आटा चक्की के ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन यहां शुरुआती एक कॉम्पैक्ट डिवाइस से करेंगे. इसका साइज काफी कुछ मिक्सर ग्राइन्डर जैसे है. यह रसोईशॉप नाम के पोर्टल पर मौजूद है और इसकी कीमत 18 हजार रुपये है. (Photo: rasoishop.com) 

  • 5/7

Automatic Atta Chakki भी लिस्ट 

Amazon India पर एक Automatic Atta Chakki मौजूद है. मिनी फ्रिज जैसे साइज में आने वाली ये चक्की 18900 रुपये में लिस्ट है. इसकी मदद से घर पर ही गेंहू से आटा तैयार किया जा सकेगा. इससे घर पर ही मल्ट्रीग्रेन आटा तैयार कर सकेंगे.  (Photo: Amazon.in)
 

  • 6/7

नटराज आटा चक्की भी मौजूद  

Amazon India पर NATRAJ ब्रांड की आटा चक्की लिस्ट है. यह एक घरेलू ऑटोमेटिक आटा चक्की है. इसमें 1HP का मोटर दिया है. लिस्ट डिटेल्स में बताया है कि इसमें गेंहू के साथ मसालों आदि को भी पीसा जा सकेगा. इसको क्लीन करना आसान है. (Photo: natrajaatachakki.com)

Advertisement
  • 7/7

मिलन आटा चक्की 

Amazon India पर Milan नाम का ब्रांड मौजूद है, जो आटा चक्की सेल रहा है. BEE 5 Star रेटिंग के साथ आने वाले इस आटा चक्की की कीमत 17,999 रुपये है. यह एक घंटे में 8-10 किलोग्राम गेंहू पीसकर देता है. (Photo: Amazon.in)
 

Advertisement
Advertisement