अगर आप Xiaomi के हाल ही में लॉन्च हुए तीनों स्मार्ट टीवी में से किसी एक को भी खरीदना चाहते हैं तो आज आपके पास मौका है. आज शाम 5 बजे से इनकी सेल शुरू होगी. इस दौरान Mi TV 4 55-इंच, Mi TV 4A 32-इंच और Mi TV 4A 43-इंच को खरीद पाएंगे. इनकी कीमत क्रमश: 39,999 रुपये, 13,999 रुपये और 22,999 रुपये है. ग्राहक इन्हें फ्लिपकार्ट और शाओमी के आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं.
ऑफर के तौर पर Mi TV 4A के 43-इंच और 32-इंच मॉडल पर JioFi कनेक्शन के साथ 2,200 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक दिया जाएगा. दोनों टीवी में ऑफर के तहत 500,000 घंटे का कंटेट दिया जाएगा, जिसमें से 80 फीसदी फ्री रहेंगे. 15 भाषाओं के कंटेट इन मॉडलों में उपलब्ध होंगे. कंटेट पार्टनर में Hotstar, Voot, Voot Kids, Sony Liv, , Zee5, Sun NXT, ALT Balaji, Viu, TVF और Flickstree का नाम शामिल है.
Xiaomi 43-इंच Mi TV 4A के स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Mi TV 4A सीरीज को पिछले साल मार्च में चीन में लॉन्च किया गया था. हालांकि भारत में इन मॉडलों को कुछ बदलावों के साथ लॉन्च किया गया है. 43-इंच मॉडल में 178 डिग्री व्यू एंगल और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल-HD (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 1GB रैम और Mali-T450 GPU के साथ क्वॉड-कोर Amlogic प्रोसेसर मौजूद है. इसकी इंटरनल मेमोरी 8GB की है.
कनेक्टिविटी के लिहाज से 43-इंच मॉडल में Wi-Fi, तीन HDMI (वन ARC) पोर्ट्स, तीन USB 2.0 पोर्ट्स, एक Ethernet पोर्ट, एक AV कम्पोनेंट पोर्ट, एक S/PDIF ऑडियो पोर्ट, एक एंटीना पोर्ट इसके अलावा 3.5mm हेडफोन जैक सपोर्ट भी दिया गया है. इस टीवी के लिए ऑडियो को बेहतर किया गया है. साथ ही ये मॉडल 11 बटन वाले Mi रिमोट के साथ आएगा, जिससे सेट टॉप बॉक्स को कंट्रोल किया जा सकेगा. इसमें वॉयस कंट्रोल फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.
Xiaomi 32-इंच Mi TV 4A के स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Mi TV 4A के 32-इंच मॉडल को चीन में पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था. इसमें 178 डिग्री व्यू एंगल और 60Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ HD (1366x768 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 1GB रैम और 8GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ क्वॉड-कोर Amlogic प्रोसेसर दिया गया है.
कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें Wi-Fi, तीन HDMI (एक ARC भी) पोर्ट्स, दो USB 2.0 पोर्ट, एक Ethernet पोर्ट, एक AV कम्पोनेंट पोर्ट और एक एंटीना पोर्ट मौजूद है.
ये 32-इंच मॉडल DTS-HD को सपोर्ट करता है और इसमें दो 10W स्पीकर्स दिए गए हैं. साथ ही इसमें 11 बटन Mi रिमोट भी दिया गया है. इसमें भी वॉयस कंट्रोल फीचर्स दिए गए हैं.
Xiaomi Mi TV 4 के स्पेसिफिकेशन्स:
Mi TV 4 का मेजरमेंट 4.9mm है. भारत में लॉन्च किए गए मॉडल में HDR सपोर्ट के साथ 55-इंच 4K (3840x2160 पिक्सल) LED डिस्प्ले पैनल दिया गया है. इसमें Mali-T830 ग्राफिक्स के साथ 1.8GHz की स्पीड वाला 4-बीट क्वॉड-कोर Amlogic Cortex-A53 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 8GB स्टोरेज के साथ 2GB रैम मौजूद है.
कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi Mi TV 4 55 इंच मॉडल में 3 HDMI 2.0 पोर्ट, दो USB (एक USB 3.0 और एक USB 2.0) पोर्ट, एक Ethernet पोर्ट, S/PDIF पोर्च, डुअल-बैंड (2.4GHz और 5GHz) Wi-Fi 802.11ac और Bluetooth 4.0 सपोर्ट मौजूद है.
साकेत सिंह बघेल