WhatsApp भारत में लॉन्च कर सकती है डिजिटल पेमेंट सर्विस

WhatsApp UPI बेस्ड डिजिटल पेमेंट सिस्टम लाने की तैयारी कर रहा है. कहा जा रहा है कि ये सेवा इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है.

Advertisement
WhatsApp ला सकती है डिजिटल पेमेंट सिस्टम WhatsApp ला सकती है डिजिटल पेमेंट सिस्टम

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST

सुनने में आया है कि WhatsApp UPI बेस्ड डिजिटल पेमेंट सिस्टम लाने की तैयारी कर रहा है. कहा जा रहा है कि ये सेवा इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है.

द केन में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक, ट्रांजैक्शन बिजनेस को लीड करने के लिए किसी को नियुक्त करने की तैयारी कर रहा है, जो आधार, UPI और भीम डिजिटल ट्रांजैक्शन सेवाओं की जानकारी रखता हो. लेकिन आजतक इस खबर की पुष्टि नहीं करता. रिपोर्ट्स का मानना है कि व्हाट्सऐप की पेमेंट सेवा करीब 6 महीने के अंदर ही लॉन्च की जा सकती है.

Advertisement


फेसबुक की कंपनी WhatsApp के भारत में भारी तादाद में यूजर्स हैं, और डिजिटल बाजार में कंपनी की अच्छी पकड़ है. ऐसे में डिजिटल पेमेंट सेवा यदि वाकई लाई जाती है तो डिजिटल पेमेंट को काफी बढ़त मिलेगी.

कहा ये भी जा रहा है कि यूजर्स के ट्रांजैक्शन डिटेल फेसबुक को भेजे भी जा सकते हैं जिसकी मदद से फेसबुक अपने यूजर्स को टारगेट विज्ञापन भेज सके.


हम कह सकते हैं कि WhatsApp ने शायद डिजिटल पेमेंट सेक्टर में आने का फैसला के बाद से भारत में डिजिटल वॉलेट के बढ़ते चलन को देखकर किया होगा. क्योंकि आजकल हर स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप मुख्य रुप से मौजूद होता है. जिससे कंपनी को अपने बैकिंग सिस्टम को पॉपुलर करने में समय और मेहनत दोनों ही कम लगेगा. लेकिन WhatsApp के डिजिटल पेमेंट सिस्टम के लॉन्च होने के बाद भारत में मौजूद बाकी डिजिटल वॉलेट्स को कड़ी चुनौती मिलेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »