31 दिसंबर से नोकिया सैंबियन में चलना बंद होगा व्हाट्सएप

नोकिया फोन यूज करते हैं तो ध्यान दें, अगर आपके फोन में सैंबियन ओएस है तो 31 दिसंबर से आप व्हाट्सएप यूज नहीं कर सकेंगे.

Advertisement
इन स्मार्टफोन्स में नहीं मिलेगा व्हाट्सएप सपोर्ट इन स्मार्टफोन्स में नहीं मिलेगा व्हाट्सएप सपोर्ट

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST

इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने पहले से ही नोकिया करने का ऐलान किया था. अब कंपनी ने यूजर्स को नोटिफिकेसन देना शुरू कर दिया है. कंपनी के मुताबिक 31 दिसंबर से सैंबियन वाले नोकिया फोन में यह काम करना बंद कर देगा.

दुनिया भर के सैंबियन यूजर्स को मिलने वाले नोटिफिकेशन में कहा गया है, 'दुर्भाग्य से आप 31 दिसंबर 2016 से आप व्हाट्सएप यूज नहीं कर सकते, क्योंकि आपको फोन में इसका सपोर्ट नहीं मिलेगा'

Advertisement

है कि इस साल की शुरुआत में कंपनी ने अपने ब्लॉगपोस्ट पर लिखा था, 'यह काफी मुश्किल भरा फैसला है पर यह उन लोगों के हित में हो जो अपने फैमिली. के जरिए जुड़ते हैं. अगर आप दिए गए इन डिवाइस को यूज करते हैं तो हम आपको नए एंड्रॉयड, आईफोन या विंडोज स्मार्टफोन लेने की सलाह देते हैं.'

कंपनी ने अपने एक ब्लॉगस्पॉट में कहा था कि Android के 2.2 और 2.2 वर्जन के लिए भी सपोर्ट बंद किया जाएगा. साथ ही Windows 7.1 स्मार्टफोन में भी इसके सपोर्ट बंद हो जाएंगे. कंपनी ने जारी किए एक बयान में बताया, ' ये मोबाइल हमारे लिए काफी अहम रहे हैं लेकिन अब उनमें वो क्षमता नहीं रही जिसमें व्हाट्सएप के नए फीचर्स दिए जा सकें.'

इनमें नहीं मिलेगा व्हाट्सएप सपोर्ट

-Blackberry, Blackberry 10

Advertisement

-Nokia S40

-Nokia Symbian S60

-Android 2.1 और Android 2.2

-Windows Phone 7.1

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement