TRAI की तैयारी, अब 2 रुपये में ले सकेंगे इंटरनेट का मजा!

टेलीकॉम रेगुलेटर (TRAI) भारत में पब्लिक वाई-फाई सुविधा देने की योजना पर काम कर रहा है. इन वाई-फाई हॉटस्पॉट्स को पब्लिक डेटा ऑफिस (PDO) के नाम से जाना जाएगा. ये PDO फोन बूथ की तरह ही होंगे. इस पॉयलट प्रोजेक्ट में हिस्सा लेने के लिए TRAI ने कंपनियों को आमंत्रित किया है.

Advertisement
जल्द ही 2 रुपये में मिलेगा इंटरनेट जल्द ही 2 रुपये में मिलेगा इंटरनेट

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 6:38 PM IST

टेलीकॉम रेगुलेटर (TRAI) भारत में पब्लिक वाई-फाई सुविधा देने की योजना पर काम कर रहा है. इन वाई-फाई हॉटस्पॉट्स को पब्लिक डेटा ऑफिस (PDO) के नाम से जाना जाएगा. ये PDO फोन बूथ की तरह ही होंगे. इस पॉयलट प्रोजेक्ट में हिस्सा लेने के लिए TRAI ने कंपनियों को आमंत्रित किया है.

इन वाई-फाई के प्लान्स शुरुआत में 2 रुपये से लेकर 20 रुपये तक होंगे. है कि इससे भारत के लोगों को आसानी से सस्ता इंटरनेट उपलब्ध होगा और नेटवर्क से लोड भी कम हो जाएगा. इससे एक ही एरिया में काफी टावरों की संख्या को भी सीमित किया जा सकेगा.

Advertisement

इस प्रोजेक्ट का मकसद वाई-फाई ऐक्सेस नेटवर्क इंटरफेस (WANI) पर बेस्ड ओपन सिस्टम तैयार करना है, जिसके लिए आवेदनकर्ताओं से सुझावि आमंत्रित किए जाएंगे. TRAI 2-3 के भीतर ही WANI आर्किटेक्चर डॉक्युमेंट जारी करने जा रहा है. इस सिस्टम से छोटी-छोटी दुकानों पर भी कंपनियां ऐसे POD बना पाएंगी. इसके लिए किसी भी तरह के लाइसेंस की जरूरत तो नहीं होगी लेकिन टेलीकॉम विभाग के पास रजिस्ट्रेशन और यूजर्स का e-KYC लेना जरूरी होगा.

इस पॉयलेट प्रोजेक्ट में हिस्सा लेने के लिए कंपनियां तक अपनी डीटेल्स भेज सकती हैं. इस प्रोजेक्ट के बाद भारत में वाई-फाई हॉटस्पॉट की संख्या 31000 हो जाएगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement