महिला सुरक्षा में काफी काम आ सकती है 'सेफर' ज्वेलरी

पांच इंजीनियर्स के एक ग्रुप ने एक महिलओं की सुरक्षा के लिए एक नया डिवाइस बनाया है. यह एक पेंडेंट है जो स्टाइल के साथ सेफ्टी भी देता है...

Advertisement
सेफर सेफर

रजत सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2016,
  • अपडेटेड 11:37 AM IST

महिलाओं की सुरक्षा हमेशा से बड़ा मुद्दा रहा है चुनाव में भी इस मुद्दे से को जोर शोर से उठाया जाता रहा है. महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे क्राइम को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के पांच इंजीनियर्स के एक ग्रुप ने एक ज्वेलरी डिवाइस 'सेफर' बनाया है. ये डिवाइस एक पेंडेंट में होता है जो दिखने में खूबसूरत होने के साथ सुरक्षा भी करता है.

Advertisement

बिना इंटरनेट के भी काम करता है
यूजर्स इसे बिना इंटरनेट के भी चला सकते हैं. इससे पहनने महसूस होने पर इसे दो बार प्रेस करना होता है जिसके बाद आपके दोस्त या परिवार को खतरे की जानकारी मिलती है. जिससे वो आपकी मदद कर सकते हैं.

जीपीएस से लैस है डिवाइस
इस डिवाइस में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम यानी जीपीएस लगा हुआ है जिससे आप कहीं भी जाएं आपकी लोकेशन आपके परिवार को एक एप के ज़रिए मिलती रहती है. इसके अलावा इस डिवाइस के जरिए यूजर्स आस पास की सुरक्षित जगह जैसे पुलिस स्टेशन और हाॅस्पिटल की लोकेशन का पता लगा सकते हैं.

देखने में काफी खूबसूरत भी है
इस पेंडेंट को खूबसूरत बनाया गया है और ये तीन में आता है. इसे इस्तेमाल करने वालों की माने तो ये उनके लिए किसी दोस्त से कम नहीं है अब वो बिना डर के घर से बाहर जा सकते हैं.

Advertisement

ये डिवाइस सुरक्षा के साथ साथ फैशन का भी ध्यान रखता है यही वजह है की आने वाले दिनो में इसके और भी प्रोडक्ट्स मार्केट में आने वाले हैं

15 मिनट चार्ज करके 10 दिन तक चला सकते हैं
इस डिवाइस को यूज करने के लिए आपको इसे चार्ज करना पड़ता है लेकिन सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने से ये 10 दिन का बैकअप देता है. इतनी सुविधाओं से लेस इस डिवाइस की कीमत भी किफायती रखी गई है.

मेक इन इंडिया से मिला फायदा
'सेफर' के मार्केट में आने के पीछे की कहानी भी दिलचस्प है दरअसल इसकी शुरुआत एक कॉलेज प्रोजेक्ट की तरह हुई थी लेकिन इसे बनने के लिए ज़्यादा पैसा नहीं था तो के लिए इन लोगों ने बिजनेस प्लान प्रतियोगिता में हिस्सा लेना शुरू कर दिया.

ऐसी कई प्रतियोगिताओं को जीतने के बाद 2015 तक ढाई लाख डॉलर इकट्ठा हो गए. उसके बाद इसके डेवलपर्स को पीएम मोदी की मेक इन इंडिया टीम के साथ जाने का मौका मिला और वहां भी इन्हें जबरदस्त रेसपॉन्स मिला.

इस प्रोडक्ट के लिए इन्हें अब तक कई अवार्ड्स भी मिल चुके हैं वहीं दुनिया के 20 देशों में अब ये इस प्रोडक्ट को बेच भी रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement