Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 19 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक पिछले कुछ महीनों से डेटा स्कैंडल को लेकर लगातार सवालों के घेरे में है. इसकी आलोचना भी हो रही है. अब फेसबुक का एक पेटेंट सामने आया है जिससे प्राइवेसी की चिंता करने वाले को मुश्किल हो सकती है. कंपनी ने एक सॉफ्टवेयर का पेटेंट फाइल किया है जिसके तहत यूजर्स के हाउसहोल्ड का प्रोफाइल तैयार किया जाएगा.

Advertisement

फ्लिपकार्ट पर मोबाइल बोनांजा सेल का आयोजन किया गया है. ये सेल 19 नवंबर यानी आज से शुरू होकर 22 नवंबर तक जारी रहेगी. इस सेल के दौरान गूगल, सैमसंग, ऐपल और शाओमी जैसी कई बड़ी कंपनियों के स्मार्टफोन्स को डील्स और डिस्काउंट के साथ ऑफर किया जा रहा है.

प्लेयर अननोन बैटलग्राउंड (PUBG) दुनिया भर में तेजी से पॉपुलर हुआ है. कंप्यूटर के बाद अब मोबाइल में भी ये आ चुका है और भारत में भी इसके यूजर्स तेजी से बढ़ रहे हैं. कंपनी इस मोबाइल गेम का चौथा सीजन लाने की तैयारी में है. पबजी का बैटल रॉयल गेम थर्ड सीजन 18 नवंबर को खत्म हो चुका है.

Lamborghini अपनी हैरान करने वाली सुपरकारों के लिए जाना जाता है. Miura के साथ फ्रंट इंजन GT वाले दौर में अपने मिड-इंजन अप्रोच से दुनिया को हैरान करने से लेकर लेटेस्ट Lamborghini Aventador SVJ तक कंपनी ने हमेशा कुछ-कुछ ऐसा किया है जिसने सुर्खियां बटोरी हैं.

Advertisement

कुछ दिन पहले ही Realme की ओर से ये जानकारी दी थी कि कंपनी जल्द ही Helio P70 प्रोसेसर के साथ दुनिया का पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है. अब जानकारी मिली है कि कंपनी 28 नवंबर को अपना नया स्मार्टफोन  Helio P70 प्रोसेसर के साथ भारत में उतारेगी. इस स्मार्टफोन का नाम Realme U1 होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement