ये है ब्लूटूथ, म्यूजिक प्लेयर और GPS से लैस स्मार्ट हेलमेट

जानिए एक ऐसे हेलमेट के बारे में जिसमें स्मार्टफोन के सारे फीचर्स मौजूद हैं.

Advertisement
Smart Helmet, फोटो क्रेडिट- TNW Smart Helmet, फोटो क्रेडिट- TNW

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 12:17 PM IST

क्या आपने कभी किसी स्मार्ट हेलमेट के बारे में सुना है. जिसमें नेवीगेशन सिस्टम हो या जिसमें म्यूजिक चलता हो या आप जिसमें फोन पर बात कर सकते हैं. ये सारे फीचर इस CrossHelmet में हैं.

CrossHelmet वास्तव में एक मोटरसाइकल हेलमेट है जिसमें बिल्ट-इन डिस्प्ले, ऐप से कंट्रोल होने वाला साथ ही ब्लूटूथ क्नेक्टिविटी दी गई है.


हेलमेट के अंदर लगे छोटे लेंस के जरिए आप GPS उपयोग करते समय अपने रियल टाइम रूट की जानकारी ले सकते हैं, साथ ही ये रियरव्यू कैमरे का रिजल्ट भी आप तक पहुंचाता है. हेलमेट के भीतर म्यूजिक के लिए स्पीकर भी दिए गए हैं, जो नॉयस कंट्रोल सिस्टम से लैस है.

Advertisement

इस हेलमेट में एक स्मार्टफोन के सारे फीचर मौजूद हैं, जो हैंड्स फ्री काम करते हैं. जिन लोगों ने इस हेलमेट को उपयोग किया है उनके मुताबिक इस हेलमेट का सबसे बेहतर है. इससे फोन पर बात करते वक्त बाहर की आवाज या हवा चलने की आवाज सामने वाले तक बिल्कुल नहीं पहुंचती.


इसके अलावा हेलमेट का रियरव्यू कैमरा फीचर भी कमाल का है. लेकिन यूजर्स के अनुसार ये पहनने में ज्यादा आरामदायक नहीं है. बहरहाल कंपनी इसे लॉन्च करते तक और अपडेट कर सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »