Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

Vivo ने आज भारत में अपने पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन V7+ को लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन की खासियत इसका फ्रंट कैमरा और फुल व्यू डिस्प्ले है. कंपनी ने इसकी कीमत 21,990 रुपये रखी है और ग्राहकों के लिए ये 15 सितंबर से उपलब्ध रहेगा.

पिछले महीने फेसबुक ने स्टेटस में कलर बैकग्राउंड के ऑप्शन को जोड़ा था, जिसे पूरी दुनिया के यूजर्स द्वारा मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. अब फेसबुक अपने इस फीचर को अपने कमेंट्स में भी जोड़ने की तैयारी कर रहा है. हाल ही में इसे कुछ लोगों द्वारा टेस्टिंग के दौरान उपयोग किया गया.

Advertisement

V9 Play को लॉन्च करने के बाद Huawei के स्वामित्व वाले Honor ने किफायती रेंज वाले स्मार्टफोन  Honor 6 Play को भी लॉन्च कर दिया है. फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इसकी कीमत CNY 599 (लगभग 5,900 रुपये) रखी है और इसे चीन में  गुरुवार से ही खरीदा जा सकता है.

रिलायंस जियो ने एवरेज मंथली डेटा स्पीड में जुलाई में बाजी मारी है और सबसे आगे रही है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली. जियो ने मंगलवार को देश भर में अपनी व्यवसायिक सेवाओं का एक साल पूरा कर लिया.

त्योहारी सीजन को देखते हुए टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर वाहन निर्माता कंपनी TVS मोटर ने आज अपनी लोकप्रिय 110CC  मोटरसाइकिल Victor का प्रीमियम एडिशन पेश किया. हाल ही में कंपनी ने स्टार सिटी प्लस का अपग्रेडेड वर्जन भी पेश किया था.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »