माइक्रोसॉफ्ट अपने नेक्स्ट जेनरेशन सर्फेस प्रो 2 इन 1 कन्वर्टेबल टैबलेट को अक्टूबर में लॉन्च कर सकता है. खबरों के मुताबिक Surface Pro 5 के बेसिक वैरिएंट की कीमत $899 ( लगभग 61,658 रुपये) हो सकती है जबकि टॉप वैरिएंट $1,599 (लगभग 1,09,668 रुपये) के प्राइस टैग के साथ आ सकता है.
हाल ही में कंपनी ने भारत में अपना पहला लॉन्च किया है. कंपनी ने इस टैबलेट को प्रोडक्टिविटी को ध्यान में रखकर बनाया है जिसमें काफी हाई एंड स्पेसिफिकेशन्स दिए गए हैं. हालांकि कई यूजर्स ने इसकी कम बैट्री लाइफ को लेकर नाराजगी जाहिर की है.
उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अगले सर्फेस टैब की बैट्री में काफी इंप्रूवमेंट करेगी और यह बड़ी बैट्री के साथ पेश किया जाएगा. फिलहाल Surface Pro 5 की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं है.
Surface Pro 4 की बात करें तो 89,8990 रुपये है जिसमें Intel i5 और 4जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है. जबकि इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 1,44,990 रुपये है जिसमें Intel i7 के साथ 16जीबी रैम और 512जीबी मेमोरी दी गई है.
मुन्ज़िर अहमद