भारतीय टैबलेट बाजार में Lenovo सबसे आगे, सैमसंग नंबर 3

सीएमआर ने भारतीय टैबलेट बाजार की एक नई रिपोर्ट जारी की है. इसके मुताबिक बाजार में सबसे ज्यादा लेनोवो के टैब की बिक्री होती है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 02 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

साल 2018 की तीसरी तिमाही में भारतीय टैबलेट बाजार में 22 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ लेनोवो सबसे आगे रही. ये जानकारी साइबरमीडिया रिसर्च (CMR) की नई रिपोर्ट में दी गई है.

CMR की 'टैबलेट पीसी मार्केट रिपोर्ट रिव्यू' के मुताबिक, भारतीय टैबलेट बाजार 6 फीसदी की दर से बढ़ रहा है. तीसरी तिमाही में लेनोवो की बाजार हिस्सेदारी 22 फीसदी के बाद iBall की बाजार हिस्सेदारी 16 फीसदी और तीसरे नंबर पर सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी 15 फीसदी रही. 

Advertisement

साल 2018 की तीसरी तिमाही में भारतीय टैबलेट बाजार में कुल 8.3 लाख टैबलेट बिके, जबकि 4G टैबलेट की बिक्री में क्रमबद्ध आधार तरीके से रिकार्ड 47 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.

सीएमआर ने एक बयान में कहा, "टैबलेट बाजार में लेनोवो लगातार पहले नंबर है और कंपनी के ज्यादातर टैबलेट 4G और 3G हैं. साल 2018 की तीसरी तिमाही में सबसे ज्यादा बिक्री Tab 4 सीरीज की हुई है. एजुकेशन और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में सबसे ज्यादा टैबलेट लेनोवो के बिकते हैं.'

दक्षिण कोरिया की टेक दिग्गज कंपनी सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी में तिमाही-दर-तिमाही गिरावट दर्ज की जा रही है, क्योंकि कंपनी ने पिछली कुछ तिमाहियों से अपनी रणनीति में बदलाव नहीं किया है.  रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि आनेवाली तिमाहियों में 4G टैबलेट बाजार 60 फीसदी की वृद्धि दर से बढ़ेगा. 

Advertisement

(इनपुट-आईएएनएस)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »