अब अपनी भाषा बोलकर Google से सर्च करें कंटेट, जुड़ीं 8 नई भाषाएं

दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने अपने वॉयस सर्च फीचर में बंगाली, मलयालम और तमिल सहित आठ और भारतीय भाषाओं को शामिल किया है. इन भाषाओं में अब सिर्फ शब्द बोलकर ही ऑनलाइन कंटेट सर्च किया जा सकेगा.

Advertisement
गूगल वॉयस सर्च में जुड़ीं 8 नई भाषाएं गूगल वॉयस सर्च में जुड़ीं 8 नई भाषाएं

साकेत सिंह बघेल / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 14 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 10:51 PM IST

दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने अपने वॉयस सर्च फीचर में बंगाली, मलयालम और तमिल सहित आठ और भारतीय भाषाओं को शामिल किया है. इन भाषाओं में अब सिर्फ शब्द बोलकर ही ऑनलाइन कंटेट सर्च किया जा सकेगा.

अब तक गूगल की ये वॉयस सर्च फीचर अंग्रेजी और हिंदी में ही उपलब्ध थी. कंपनी ने आज से इसमें तेलुगु और उर्दू सहित आठ नई भाषाओं को भी शामिल कर लिया है.

Advertisement

गूगल के प  प्रौद्योगिकी कार्यक्रम प्रबंधक डान वान इश ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए संवाददाताओं को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, आज से इन भाषाओं को बोलने वाले भी एंड्रायड पर जीबोर्ड और गूगल ऐप के जरिए सर्च में अपने सवालों का जवाब केवल बोलकर पा सकेंगे.

यानी उन्हें अपनी इच्छित सर्च को लिखना नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि वॉयस यानी आवाज आधारित सर्च फीचर के लिए यूजर्स को गूगल ऐप की वॉयस सेटिंग मेनू में अपनी भाषा तय करनी होगी.

उन्होंने कहा कि, वैश्विक स्तर पर अब हम 119 भाषाओं में वॉयस सर्च को सपोर्ट कर रहे हैं. आज हम इस फीचर में को जोड़ रहे हैं, जिनमें से आठ भारतीय भाषाएं हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »