फेसबुक न्यूज फीड में मिलेगी मौसम की जानकारी

फेसबुक यूजर को जल्द ही वेदर रिपोर्ट दिया जाएगा. इसके बाद  मौसम की जानकारी के लिए दूसरी वेबासइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी.

Advertisement
फेसबुक देगा मौसम की जानकारी फेसबुक देगा मौसम की जानकारी

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 6:22 PM IST

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक अगर आपके स्मार्टफोन में मौसम की जानकारी देना शुरू कर दे तो कोई हैरानी की बात नहीं है. ब्रिटेन के कुछ iOS और एंड्रॉयड फेसबुक यूजर्स को फेसबुक के न्यूज फीड में मौसम की जानकारी मिल रही है.

दिलचस्प यह है कि यह रोचक डायग्राम के जरिए मौसम की पूरी जानकारी दी जा रही है. इसके नीचे एक लिंक दिया जा रहा है, जहां क्लिक करके डिटेल से मौसम का मिजाज जान सकते हैं.

Advertisement

लिंक पर क्लिक करके मैक्सिमम और मिनियम तापमान के साथ . इसमें एक और कार्ड दिया गया है जिसे क्लिक करने से आप Weather.com वेबसाइट पर जाएंगे. फिलहाल कंपनी ने इसे लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

गौरतलब है कि फेसबुक की शुरू से समय में बदलाव करता रहा है. इतना ही नहीं कुछ एक्सपर्ट्स का तो यहां तक का मानना है कि फेसबुक ने आने वाले समय में गूगल को मात दे दिया तो कोई हैरानी की बात नहीं होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement