इंस्टैंट आर्टिकल के बाद अब फेसबुक पर ही देखी जा सकेंगी दूसरी वेबसाइट्स

खबर है कि फेसबुक एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसके जरिए इसकी एप पर ही दूसरी वेबसाइट्स खोली जा सकेंगी.

Advertisement
ट्विटर पर हेनरी विल्मर ने शेयर किया फेसबुक के कथित नए ब्राउजर का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर हेनरी विल्मर ने शेयर किया फेसबुक के कथित नए ब्राउजर का स्क्रीनशॉट

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 18 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 12:02 PM IST

फेसबुक अपने मोबाइल एप के लिए एक खास ब्राउजिंग सिस्टम की टेस्टिंग कर रहा है. इससे यूजर्स एप को बंद किए बिना सीधे वेबसाइट पर जा सकते हैं. यही नहीं, बिना फेसबुक एप छोड़े बीच में किसी दूसरे वेब पेज को देखना चाहेंगे तो इस एप में दिए गए खास URL बॉक्स में उस वेबसाइट एड्रेस लिखना होगा. फिर बस आप सीधे उस पेज पर पहुंच जाएंगे.

Advertisement

कई ऑप्शन भी होंगे जिनमें पेज को बुकमार्क करने और फॉर्वर्ड बटन शामिल हैं. इसके साथ ही इसमें यह भी बताया जाएगा कि जिस वेब पेज को आपने खोला है, वह फेसबुक पर कितना पॉपुलर है.

फेसबुक ने इससे पहले इंस्टैंट आर्टिकल सर्विस लॉन्च की है जिसमें न्यूज पब्लिशर्स की खबरें बिना बेस वेबसाइट विजिट किए फेसबुक एप पर ही पढ़ी जा सकती है. यह भी लगभग वैसा ही फीचर है, जिसके जरिए यूजर फेसबुक एप से ही अन्य वेबसाइट पर जा सकता है.

जाहिर है कि और इस नए ब्राउजर जैसे फीचर्स की मदद से फेसबुक ज्यादा से ज्यादा लोगों से अपना एप यूज कराना चाहता है. फिलहाल कुछ iOS यूजर्स से इसकी टेस्टिंग कराई जा रही है, पर लॉन्च होने के बाद यह मोबाइल ब्राउजर को कड़ी टक्कर दे सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement