भारतीय अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं साइबर हमले: रिपोर्ट

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए साइबर हमलों के जोखिम को रेखांकित करते हुए एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह के हमले भारत की आर्थिक वृद्धि की दशा और दिशा बिगाड़ सकते हैं और उसके अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं.

Advertisement
अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकते हैं साइबर हमले अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकते हैं साइबर हमले

साकेत सिंह बघेल / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 03 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:57 PM IST

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए साइबर हमलों के जोखिम को रेखांकित करते हुए एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह के हमले भारत की आर्थिक वृद्धि की दशा और दिशा बिगाड़ सकते हैं और उसके अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं. पीडब्ल्यूसी और उद्योग मंडल एसोचैम के एक संयुक्त अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला गया है.

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है, साइबर हमले आर्थिक झटका दे सकते हैं और भारत के वृद्धि दर अनुमानों को बिगाड़ सकते हैं. उसके पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं और अराजकता की स्थिति हो सकती है. डिजिटल भुगतान में उछाल और भारत की के अगले पांच साल साल में बढ़कर 1,000 अरब डालर होने के अनुमान का हवाला देते हुए हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वृद्धि से कुछ कमियां भी सामने आएंगी जिनका फायदा विरोधी उठा सकते हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है, इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम सीईआरटी इन ने जून 2017 तक ऐसे 27,482 मामलों की जानकारी दी है. साइबर अटैकर्स और ज्यादा सक्षम और साधनसंपन्न हो रहे है. वानाक्राई से प्रभावित सबसे अधिक प्रभावित देश रहा है.

इस अध्ययन में सरकार को इस दिशा में ध्यान देने की सलाह दी गई है जिसके तहत लोगों को उचित प्रशिक्षण देना, कंपनियों की ओर से एकीकृत प्रयास और देश में साइबर संभावित हमलों से सुरक्षित माहौल बनाना शामिल है. इसमें कहा गया है कि सरकार इंटरनेट सेवा प्रोवाइडर्स को नागरिकों को साफ इंटरनेट प्रदान करने को प्रोत्साहित करें.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement