Amazon की तैयारी, अब चांद पर पहुंचाएंगे प्रोडक्ट

इस रिपोर्ट में ब्लू मून व्हीकल के बारे में भी जानकारी लिखी हुई है जो 10,000 पाउंड का कार्गो ले जाएगा और चांद के सनी साउथ पोल के पास लैंड करेगा जहां लगातार सूरज की रौशनी मिलती है ताकि सोलर स्पेसक्राफ्ट के सोलर पैनल्स चार्ज होते रहें.

Advertisement
Blue Origin Blue Origin

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 6:06 PM IST

कुछ दिन पहले प्राइवेट स्पेस एजेंसी स्पेस एक्स ने दो लोगों को चांद पर बतौर टूरिस्ट ले जाने का प्लान बताया है. अब दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस चांद पर पैकेज भेजना चाहते हैं. वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक बेजोस ने इंटरनल रिपोर्ट में कहा है कि दूसरे ग्रहों पर बसने के लिए अच्छा डिलिवरी सिस्टम अहम रोल अदा करेगा.

Advertisement

गौरतलब है कि अमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस की एक प्राइवेट स्पेस ट्रेवल कंपनी ब्लू ऑरिजिन के भी मालिक हैं. इसके अलावा जेफ बेजोस ही अमेरिकी अखबार द वॉशिंगटन पोस्ट के भी ऑनर हैं.

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक एक प्रोप्राइटी एंड कॉन्फिडेंशियल कि उन्हें उम्मीद है कि नासा 2020 तक ग्रहों पर कार्गो डिलिविरी सर्विस डेमोंस्ट्रेशन के लिए प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देने का काम करेगा. इसमे Amzon Prime की तरह ही अर्थ टू मून सर्विस होगी.

इस रिपोर्ट में ब्लू मून व्हीकल के बारे में भी जानकारी लिखी हुई है जो 10,000 पाउंड का कार्गो ले जाएगा और चांद के सनी साउथ पोल के पास लैंड करेगा जहां लगातार सूरज की रौशनी मिलती है ताकि सोलर स्पेसक्राफ्ट के सोलर पैनल्स चार्ज होते रहें.

चांद के सर्फेस पर पहुंचते ही रोबॉटिक रोवर के जरिए स्पेस रिसर्च के लिए सामान डिप्लॉए किए जाएंगे.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक बेजोस की इस रिपोर्ट को नासा और दिया गया है जिसमें चांद पर सामान डिलिवर करने के लिए ब्लू ऑरिजिन व्हीकल के यूज के बारे में विस्तार से लिखा गया है.

वॉशिंगटन पोस्ट को दिए गए जवाब में बेजोस ने कहा है, ‘समय आ गया है जब अमेरिकी चांद पर वापस जाए और वहां रहे. चांद पर रहना और वहां जिंदगी बसाना मुश्किल है और जरूरी भी. मुझे लगता है लोग इसके लिए रोमांचित होंगे’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement